जब आपके हाथों को किसी के कठोर हाथ जकड़ लें और आपकी मर्जी के बगैर आपको छुएं तोकैसा लगता है, इसे समझाना बहुत मुश्किल है. जिस लड़की या लड़के का यौन शोषण हुआ है,वही बता सकते हैं कि उस समय कितना कमजोर और असहाय महसूस होता है. 19 साल की एक लड़कीने इसी फीलिंग को एक तस्वीर में कैद किया है. और कॉलेज के लिए प्रोजेक्ट के तौर परबनाई गई ये तस्वीर उसने ट्विटर पर अपलोड कर दी. जिसके बाद ये तस्वीर न सिर्फ वायरलहो रही है, बल्कि कई औरतों, पुरुषों और शोषित लोगों को निशब्द कर दे रही है. देखिएतस्वीर: ज़ूम करने पर दिखेगा: एमा क्रेंज़र ने एक दोस्त की तस्वीर खींची, और एक बड़ेकागज़ पर उसका प्रिंट ले लिया. उसके बाद अपनी उंगली से अलग-अलग रंग लेकर उस पर एकमैप बनाया. एमा का ये प्रयोग कम से कम संसाधनों में बना एक अच्छा और पावरफुल आर्टपीस है जिसे लाखों लोगों ने शेयर किया है.https://twitter.com/cheezitfan1/status/823611198734299137