The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 19 year old dies while performing reality show stunts

टीवी पर देखे स्टंट करते हुए जल कर मरा

'इंडियाज गॉट टैलेंट' का बहुत बड़ा फैन था जलालुद्दीन.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
11 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016, 10:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
19 साल का ये लड़का टीवी शो के स्टंट की नकल करते हुए मारा गया. हैदराबाद के फलकनुमा इलाके में ये लड़का आग के स्टंट कर रहा था. इस दौरान उसके शरीर में आग लग गई. और ओस्मानिया अस्पताल में इलाज के दौरान वो मर गया. मरने वाले लड़के का नाम जलालुद्दीन है. जलालुद्दीन 'कलर्स' पर आने वाले शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का बहुत बड़ा फैन था. 7 अप्रैल को जलालुद्दीन अपने दोस्तों को आग से स्टंट कर दिखा रहा था. सबको बुला कर एक छोटी पहाड़ी पर ले जा रहा था. रास्ते में मुंह से आग निकालने वाले स्टंट कर रहा था. पहाड़ी पर पहुंच कर उसने एक ऐसा स्टंट किया जिसमें अपनी टीशर्ट में आग लगा ली. लेकिन वो समय पर अपनी टीशर्ट उतार नहीं पाया. और जब तक उसके दोस्त स्थिति को भांप आग बुझा पाते, उतनी देर में जलालुद्दीन आधे से ज्यादा जल चुका था. ओस्मानिया अस्पताल में संडे को इलाज के दौरान जलालुद्दीन की मौत हो गई. जलालुद्दीन के स्टंट का वीडियो, dw news के सौजन्य से: https://www.youtube.com/watch?v=V5jZZHGRH6c

Advertisement

Advertisement

()