APS अटैक के बाद पाकिस्तान ने किए 182 मदरसे सील
खबरदार जो अब किसी ने कहा कि उस तरफ की सरकार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
खबरदार जो अब किसी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता. अजी, आर्मी पब्लिक स्कूल अटैक के बाद बीते एक साल में पाकिस्तान ने 182 मदरसे सील किए हैं. इन मदरसों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप था.
ये 182 मदरसे पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा में हैं. पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे के लिए नेशनल एक्शन प्लान बनाया था, उसी के तहत ये सब बंद हुआ है. हालांकि मुंबई हमलों के आका हाफिज सईद के मदरसे बैन हुए हैं या नहीं, इस बारे में कोई इंफॉर्मेशन नहीं है.
पाकिस्तानी एजेंसियों ने ऐसे ही संदिग्ध संगठनों से करीब 251 मिलियन कैश भी जब्त किया है. पाकिस्तान में 74 संगठनों पर UN ने बैन लगाया था, पर पाकिस्तान फिलहाल सिर्फ 64 पर ही बैन लगा पाया है. 10 को 'विशेष कृपा' अब भी मिली हुई है.

