लखनऊ के विभूतिखंड एरिया में एक लड़के ने फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. लड़के की डेडबॉडी के साथ एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने पापा को सुसाइड के लिएजिम्मेदार ठहराया है. लड़के के स्कूल फ्रेंड्स ने बताया कि बच्चा एग्जाम में फेल होगया था. 18 साल का सागर एमिटी स्कूल में 11वीं का स्टूडेंट था. उसके पापा इंदलप्रसाद गोरखपुर में मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर हैं. गुरुवार को सागर ने कपड़ेका फंदा बना कर खुद को पंखे से लटका लिया. सुसाइड नोट में सागर ने लिखा है: "मेरेपापा ने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया. उन्होंने फैमिली रिलेशन पर कभी ध्यान नहींदिया. पापा ने कहा था कि अगर उनका एक बेटा कम हो गया तो उन्हें कोई फर्क नहींपड़ेगा. जिस फैमिली में ट्रस्ट और सपोर्ट न हो वो फैमिली बेकार है." घर वालों नेलड़के की लाश देख कर पुलिस को फोन किया. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिएभेज दिया है.