The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 18 year old boy committed suicide as he lost 100 rs

100 रुपये खो गए थे, पापा की डांट से बचने के लिए किया सुसाइड

पापा ने किसी काम से पैसे दिए थे. गलती से कहीं खो गया. बहुत खोजबीन के बाद भी नहीं मिले. कोई रास्ता और न देख खुदकुशी कर ली.

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016, 05:53 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
दिल्ली के कल्याणपुरी में मंगलवार को 18 साल के एक लड़के ने 100 रुपये के चलते सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 18 साल का शिवम अपने पेरेंट्स के साथ ब्लॉक-10 कल्याणपुरी में रहता था. उसके पेरेंट्स छोटा-मोटा काम करके अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं.  मंगलवार को शिवम के पापा ने उसे कुछ सामान लाने के लिए 100 रुपये दिए थे. गलती से वो रुपये शिवम से खो गए. इससे वो परेशान हो गया. उसे डर लग रहा था कि अगर ये बात उसके पापा को पता चली तो उसे बहुत डांट पड़ेगी. उसने पैसे ढ़ूढ़ने की कोशिश की पर वो मिले नहीं. शिवम ने अपने पड़ोसियों से भी पूछताछ की कि कहीं उन्हें तो नहीं मिले. उन्होंने शिवम को समझाया-बुझाया. और कहा कि पैसे गुम हो जाने वाली बात वो घर पर बता दे. कुछ नहीं होगा. लेकिन शिवम को पापा की डांट की चिंता हो रही थी. दोपहर के वक्त वो घर में अकेला था. फर्स्ट फ्लोर पर उसका कमरा था. उसने वहीं फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को पड़ोसियों ने दी. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पड़ोसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने इसे सुसाइड मान लिया है.

Advertisement

Advertisement

()