The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 18 year old beguluru girl, a domestic worker set herself ablaze after being tortured by master for alleged theft of gold rings

चोरी के इल्जाम से दुखी मेड ने लगा ली खुद को आग

बेंगलुरू की ये लड़की एक घर में घरेलू काम काज करती थी. मालिक ने चोरी का इल्जाम लगा दिया और टॉर्चर किया.

Advertisement
pic
6 मई 2016 (अपडेटेड: 6 मई 2016, 10:16 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कर्नाटक के बेल्लारी गांव में एक 18 साल की लड़की अंजली ने खुद को आग लगा ली. अंजली मेहुल कांतिलाल के घर में काम करती थी.  मेहुल ने अंजली पर अंगूठियां चोरी करने का इल्जाम लगाया था. घर से चीजें गुम होने पर अक्सर पहला शक घर के नौकरों पर जाता है. अगर वो बेकुसूर हों तो उसपर क्या बीतती है ये घटना इसी का नमूना है. मेहुल के घर से कुछ सोने की अंगूठियां गायब हो गईं थीं. मेहुल के घर का काम करती थी अंजली. तो अंजली के ऊपर इल्जाम लगा दिया. अंजली गिड़गिड़ाती रही कि उसने चोरी नहीं की है. लेकिन मेहुल उसे टॉर्चर करने लगा. उसने अंजली के साथ गाली गलौज की. उसने उसे जेल में डलवा देने की भी धमकी दी. अंजली डर गई. फिर अंजली से कपड़े उतारने को कहा. इस सबसे बहुत आहत हो गई अंजली. अपनी जान देने का फैसला कर लिया. 15 अप्रैल को उसने खुद को आग लगा ली. अंजली अभी बेल्लारी के VIMS हॉस्पिटल में है. वो 50 प्रतिशत जल चुकी है. मामला अब सामने आया है. मेहुल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. लेकिन अभी वो बेल पर बाहर है.
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.  

Advertisement

Advertisement

()