कहते हैं, बच्चों का मोह मां-बाप को अपनी जान से भी ज्यादा होता है. लेकिन कभी कभीआईफोन उस पर भारी पड़ जाता है. बीजिंग की घटना है. मां बाप ने 18 दिन की उस मासूमबच्ची को आईफोन लेने के लिए बेच दिया. महज 23 हजार युआन में. ये रकम इंडिया मेंहोगी 2 लाख 30 हजार रुपए. बच्ची को फूज्यान के खरीददार ने सोशल मीडिया साइटक्यूक्यू से खरीदा. ए दुआन और जिआओ मि बच्ची के पेरेंट्स हैं. एक नंबर के निकम्मे.2013 में मिले थे. प्यार हुआ और शादी करने का प्लान भी बनाया. नाबालिग थे इसलिएशादी नहीं कर पाए. बच्ची अनचाहे गर्भ का नतीजा है. पैसे थे नहीं और शौक बहुतबड़े-बड़े. बच्ची का खर्चा-बर्चा जुटा नहीं पाए. तो सोचा बेच कर कम से कम अपना भलाकर लें. बच्ची को बेचने के बाद जिआओ शहर छोड़ कर भाग गई. पर पुलिस ने धर लिया.पूछताछ में बोली कि मुझे पता नहीं था ऐसा करना गैर कानूनी है. मैं खुद अडॉप्टेडहूं. बाप को 3 साल की जेल हुई है. और मां को ढ़ाई साल की सस्पेंडेड सजा. माने कोर्टबाद में उसको सजा सुनाएगी. ये पहली बार नहीं है. इसके पहले भी एक लौंडे ने आईफोनखरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी. स्टीव जॉब्स अगर जिंदा होते तो हम पूछते कि"यार, ये क्या बवासीर बना दिए हो?"