17 साल की मां ने बेबी बॉय को ब्लीच से जला डाला
लड़की की मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था.
Advertisement

Source: Emaze
Quick AI Highlights
Click here to view more
17 साल की एक लड़की ने घरवालों से छिपकर अपने बच्चे को जनम दिया. और पैदा होते ही उसके मुंह में ब्लीच डाल कर उसकी जान लेने की कोशिश की. बच्चा जिंदा तो बच गया पर उसके मुंह और होंठ ब्लीच से जल गए.
ये लड़की शादीशुदा नहीं थी. समाज के प्रेशर से अपनी प्रेगनेंसी के बारे में किसी को बताया नहीं. घर वालों से छिपती रही. और जब डिलीवरी का टाइम आया तो बिना किसी की मदद के एक बेबी बॉय को जनम दिया. बच्चे को पैदा करने का मकसद ही था उसे मार डालना. क्योंकि समाज के नियम, घर वालों का डर, लोगों के ताने वो झेल नहीं पाती. इसलिए बेबी के पैदा होने के कुछ मिनटों बाद ही उसे बाथरूम में ले गई. और घर पर यूज होने वाला डोमेस्टिक ब्लीच बेबी के मुंह में डाल दिया.
लंदन में रहने वाली इस लड़की के केस की सुनवाई हुई. लड़की की मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. बच्चे के पैदा होने से वो 'शॉक ' और 'पैनिक' में थी. जससे उसे खुद ही पता नहीं चला की वो कर क्या रही है. जब लड़की से पूछा गया कि क्या वो बच्चे की जान लेना चाह रही थी, तो लड़की का जवाब आया, नहीं. बच्चे के मुंह में ब्लीच डालने के बाद वो खुद ही उसे साफ करने की कोशिश करने लगी थी.
फिलहाल अदालत ने मामला फरवरी तक के लिए ऐडजर्न कर दिया है.
टीनएज प्रेगनेंसी लड़कियों के लिए कई समस्याएं ले के आती है. बच्चे का प्रीमैच्योर पैदा होना, जनम के समय बच्चे का वजन कम होना और मां को अनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा लड़कियों में गिल्ट और डिप्रेशन की समस्या हो जाती है. टीनएज सेक्स एजुकेशन और मां-बाप की खुली सोच ही ऐसी सिचुएशन को दूर रखने का तरीका है.

