दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग बेटे ने अपने बाप को पीट-पीटकर मार डाला.आधी रात में मां के साथ मिलकर उसने लाश को कूड़े में छुपा दिया. लड़के को पुलिस नेगिरफ्तार कर लिया है. वीरेंद्र बेसिकली यूपी के अमरोहा का रहने वाला था. समयपुरबादली में भगत सिंह पार्क के पास अपने परिवार के साथ रहता था. दो बेटे थे. एक 17साल और दूसरा 12 साल का. वीरेंद्र पेशे से प्लंबर था. सारे पैसे दारू में बहा देताथा. घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो रहा था. तो बीवी ने पड़ोसियों के घर मेंझाड़ू-फटके का काम शुरू कर दिया. और बड़ा बेटा जो था वो प्रॉपर्टी डीलर के यहांहेल्पर बन गया. दारूबाज वीरेंद्र उनके पैसे भी छीन लेता और दारू पी जाता. और फिरअपनी बीवी को मारता-पीटता. बीते मंगलवार को भी शराब के नशे में वीरेंद्र लगा अपनीबीवी को मारने. मां की चीख सुनकर बड़ा बेटा कमरे में ईंट लेकर पहुंच गया. और देदनादन बाप के सर पर मारने लगा. चोट गहरी लग गई और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत होगई. इतने पर भी बेटे को संतोष नहीं हुआ. उसने अपने बाप का गला दबा दिया. बीच-बचावकरने आई मां को भी बेटे ने जान से मारने की धमकी दे डाली. वीरेंद्र का दूसरा बेटाउस टाइम बाहर खेल रहा था. लाश को कमरे में छोड़ वीरेंद्र का पूरा परिवार पड़ोसी केयहां सोने चला गया. आधी रात में मां को जगाकर बेटे ने बाप की लाश को ठिकाने लगानेकी बात कही. और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को न बताए. लाश को लेकर दोनोंमां-बेटे पहुंचे बगल के खाली प्लॉट में. कूड़ों के बीच बाप की लाश छुपा दी ताकिसुसाइड लगे. और किसी को उनपर शक न हो. सुबह सुअरों के झुण्ड ने कूड़े को बिखेरा तोलाश सामने आ गई. पुलिस को फोन किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जेमें ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके बाद लाश को परिवार को सौंप दिया.पुलिस को बेटे पर शक हुआ. उन्होंने सख्ती से जब पूछताछ की तो बेटे ने सबकुछ बतादिया. हत्या के आरोप में बेटे को पुलिस धर ले गई.