समझ नहीं आ रहा कहां से शुरू करूं. जैसे जैसे इस खबर को पढ़ता गया, जिस्म में सिरहनपैदा हो गई. रोंगटे खड़े हो गए. दिमाग खौफ की गिरफ्त में आ गया. निठारी कांड केकंकाल की ख़बरें ज़हन पर हथौड़े की तरह चोट करने लगीं. 2006 में रिलीज़ हुई 'परफ्यूम: दस्टोरी ऑफ़ ए मर्डरर' फिल्म के सीन ज़हन में तेज़ी से चलने लगे, जिसमें एक लड़कापरफ्यूम बनाने के लिए लड़कियों के क़त्ल करता है. क्योंकि उसको सनक है लड़कियों केजिस्म से परफ्यूम निकालने की. ऐसी ही सनक का केस पंजाब के लुधियाना में हुआ. 16 सालका लड़का. इंसानी जिस्म को खाने की सनक पाल बैठा. उस लड़के ने एक 9 साल के मासूम केजिस्म को टुकड़ों में काट डाला. उसे खाया. और पानी की जगह उसका खून पी गया.आरोपी ने अकेले में ले जाकर दीपू के सिर को धारदार हथियार से काट कर अलग कर दिया.उसके जिस्म के 6 टुकड़े किए और उन्हें खाया भी. और दीपू के खून को पी गया. इसके बादलाश के टुकड़ों को पॉलिबैग्स में भरा और साइकल पर रखकर चल दिया. एक खाली प्लॉट दिखाईदिया. उन टुकड़ों को वहां फ़ेंक दिया. मगर अभी उसके पास दीपू का 'दिल' था. मासूम केदिल को लेकर वो स्कूल पहुंचा और वॉटर टैंक में डाल दिया. फिर से गौर कीजिए '9 सालके बच्चे के टुकड़े 16 साल के लड़के ने किए. मांस खाया और खून पी गया...! और हां उसमासूम के दिल को जिस्म से निकाल कर उस नरभक्षी ने स्कूल में फ़ेंक दिया.' उफ्फ! आपसोच भी नहीं सकते कि 16 का लड़का. बड़ी ही खतरनाक वारदात है ये. 9 साल का दीपू कुमारघर से गायब हो गया. घर वालों ने तलाशा. कहीं नहीं मिला. अगले दिन उसकी लाश के टुकड़ेडुगरी इलाके में मिले. दीपू को 16 साल का आरोपी दोनों ही मजदूर के बच्चे हैं. और एकही गली में रहते थे. सोमवार दोपहर के कोई डेढ़ बजे होंगे. 16 साल का लड़का दीपू के घरआया. और उसे पतंग का मांझा देने के बहाने घर से लेकर चला गया. उस वक्त दीपू केपेरेंट्स काम पर गए हुए थे. पुलिस का कहना है कि इसके बाद 8वीं क्लास में पढ़ने वालाये लड़का घर लौट आया. उसके चेहरे पर ज़रा भी किसी बात का खौफ नहीं था. और उसकेव्यवहार में कोई तब्दीली नहीं आई. वो इस तरह था जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. उसने शामको अपने पिता के लिए खाना भी बनाया क्योंकि उसकी मां अपने बड़े बेटे के साथ चंडीगढ़में थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हो सका. कैमरे मेंआरोपी को दीपू के साथ देखा गया. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ हुई तो उसनेअपने कारनामे के बारे में उगल दिया. उसने बताया कि वो मांस खाना चाहता था. और बच्चेका दिल स्कूल में इसलिए फेंका क्योंकि वो टीचर्स से नफरत करता था. उन्हें बदनामकरना चाहता था. पुलिस ने मासूम के दिल को वॉटर टैंक से बरामद कर लिया. डिप्टीकमिश्नर भूपिंदर सिंह का कहना है, 'यह मामला नरभक्षण का है. आरोपी इंसान का मांसखाना चाहता था. उसने हमें बताया कि वह कच्चा मांस खाना चाहता था. कई बार इसी तलबमें वह अपने जिस्म के अंगों की ही चबा चुका था.'-------------------------------------------------------------------------------- दो दिन तक लटकी रही लड़की की लाश, पुलिस देखती रही