The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 15 year old Boy reached PoK, Sent back by Pakistan authorities

पापा ने डांटा तो 15 साल का बच्चा चला गया पाकिस्तान

और इस बार बजरंगी भाईजान का रियल रोल अदा किया....

Advertisement
pic
2 मई 2016 (अपडेटेड: 2 मई 2016, 10:47 AM IST)
Img The Lallantop
symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
15 साल के एक लड़के को पापा ने डांटा तो घर से निकल गया और ऐसा निकला कि पाकिस्तान पहुंच गया. लेकिन भगवान भला करे उस पार वालों का. इंडिया के 'मुन्ने' को सही-सलामत वापस पहुंचा दिया. ज़ुल्फिकार अली पुंछ के मेंढर में अपने परिवार के साथ रहता है. एक दिन पापा को पता चला कि उसने एक दुकान से मोबाइल फोन चुराया है. इस बात पर उसको खूब झाड़ा. बस, मियां ज़ुल्फिकार तुनक के निकल गए घर से. गुस्से में पता ही नहीं चला कि बॉर्डर क्रॉस कर के PoK पहुंच गए. उस पार के अच्छे लोगों के हाथ लगे. तय हुआ कि लड़के को वापस भेजा जाएगा. फिर क्या. पाकिस्तानी अथॉरिटीज का. बच्चे को सही सलामत वापस इंडिया पहुंचा दिया. रविवार को ज़ुलफिकार को चकन-दा-बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर भारत के हवाले किया गया. वापस लौट आने पर उसके अम्मी-अब्बू ने चैन की सांस ली. बेटे को वापस लाने के लिए 'मुन्ने' के अम्मी-अब्बू इंडियन आर्मी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

Advertisement

Advertisement

()