The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 14 year old girl tortured by gurugram couple cuts burns on body

14 साल की लड़की को काम पर रखा, मारा-पीटा, चिमटे से जलाया, गुरुग्राम में कपल अरेस्ट!

लड़की को कूड़ेदान से खाना खाना पड़ता था.

Advertisement
14 year old girl tortured by Gurugram couple. Cuts and burns on girls body
14 साल की बच्ची को कपल ने प्रताड़ित किया (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
ज्योति जोशी
8 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2023, 05:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुरुग्राम में रहने वाले एक कपल ने कथित तौर पर 14 साल की बच्ची को बेरहमी से टॉर्चर किया (Gurugram Couple Tortured Minor). आरोप है कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया. कपल ने अपनी बच्ची की देखभाल करने के लिए उस लड़की को काम पर रखा था. आरोप है कि महीनों तक नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार किया गया. पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर आरोपियों को अरेस्ट को अरेस्ट कर लिया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को पुलिस ने गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी से आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने नाबालिग पीड़िता को बचाने के लिए संगठनों से मदद मांगी थी. दीपिका ने एक ट्वीट में लिखा,

Embed

आरोपियों के नाम मनीष कौर और कमलजीत कौर बताए जा रहे हैं. दंपति पर IPC की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है. 

कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इंडिया टुडे को बताया कि पीड़िता रांची की रहने वाली है. उन्होंने बताया,

Embed

खबर है कि आरोपी पति-पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने कथित तौर पर लड़की के साथ मारपीट करने के लिए लाठी-डंडे और ब्लेड का इस्तेमाल किया. उसे गर्म चिमटे से भी दागा भी जाता था. दीपिका बताती हैं कि बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वो "भयानक स्थिति" में थी. रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की को एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था. दंपति ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी की देखभाल के लिए उसे काम पर रखा था.

दीपिका ने बताया,

Embed
Embed

पुलिस का कहना है कि वो इल मामले में आगे की जांच कर रही है.

वीडियो: गुरुग्राम में आर्मी मेजर डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार बोला- मैं बड़ा आदमी

Advertisement

Advertisement

()