13 साल के लड़के ने 2 साल की बच्ची का रेप करके गला काटा
पॉर्न देखने की लत थी. कई दिनों से बच्ची पर गड़ाए था नजर, जेब में लेकर घूमता था चाकू.
Advertisement

Source- Reuters
पंजाब के लुधियाना में 13 साल के एक लड़के ने 2 साल की बच्ची का रेप किया. फिर रसोई चाकू से बच्ची का गला काट दिया. पुलिस वालों ने बताया लड़के के पापा सब्जी बेचते हैं. स्कूल जाता नहीं था, पढ़ाई छोड़ रखी थी. पॉर्न देखने की लत लगी थी. दोस्तों के साथ उनके फोन पर अक्सर पॉर्न देखा करता था. कई दिनों से उस बच्ची पर नजर रखे हुए था. अपने साथ हर वक्त पॉकेट में किचेन नाइफ ले कर घूमता था. ताकि बच्ची जब मदद के लिए चिल्लाए तो वो मुंह बंद करा सके.
लड़का बच्ची को पहले एक खाली मकान में ले गया और उसका रेप किया. बच्ची जब रोने लगी तब उसने उसका गला काट दिया. और घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर भाग गया. बच्ची अभी पंजाब के एक अस्पताल में एडमिट है. उसकी कंडीशन सीरियस है.
पुलिस के अधिकारी बेअंत जुनेजा का कहना है कि लड़के को आईएसबीटी से पकड़ लिया गया है. वो बिहार भाग रहा था. पूछताछ में उसने हमें सारी बातें बताई. हमें वो चाकू मिल गया है. दोषी ने उसे साफ कर वापस अपने किचेन में बर्तनों के बीच छुपा दिया था. लड़के पर मर्डर, रेप और चाइल्ड सेक्स अब्यूज का आरोप लगा है.
एक बात कहें दिसंबर 2012 में हुए गैंगरेप के बाद कानून में बदलाव आए. ऐसे क्राइम के लिए दोषी की उम्र 18 से घटाकर 16 साल कर दिया गया. लेकिन इन छोटे उम्र वाले गुनहगारों का क्या करेंगे आप ?
.webp?width=60)

