ये ऑडईवेन.कॉम बिक चुकी है जी!
13 साल के अक्षत ने ये वेबसाइट कार पूल के लिए बनाई थी. अब कार पूल ऐप ओराही ने उसे खरीद लिया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बुजुर्गी अक्ल की है उम्र की दरकार नहीं
किसी शेर की ये लाइन फिट बैठ रही है अक्षत मित्तल पर. 13 साल के हैं ये भाईसाब और नाम पैदा कर दिया है. अपनी वेबसाइट बना कर, चला कर और फिर उसको बेच कर. इनकी वेबसाइट oddeven.com बनी थी दिल्ली में ऑड ईवेन फॉर्मूले के दौरान. अब इसे खरीद रहे हैं कार पूलिंग ऐप चलाने वाले. एक कार में अरेंजमेंट करके कई लोगों के घुसने को कार पूलिंग कहते हैं. ऐसा ही कार पूलिंग ऐप है oarahi.com. इसने अक्षत की वेबसाइट खरीद ली है.
दिसंबर 2015 में ये साइट बनी थी. जब दिल्ली सरकार ने पॉल्यूशन और ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ऑड ईवेन प्लान चालू करने की तैयारी की थी. तो क्लास 9 के स्टूडेंट अक्षत ने कार पूल करने का ये भंकस जुगाड़ बनाया था. अब ये वेबसाइट बिक रही है. कितने में, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. और अक्षत कंपनी की एडवाइजरी टीम का मेंबर होगा.
.webp?width=60)

