The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 13-year-old child murder in ghaziabad 16 year old boy killed his friend to avoid studies

जेल चला जाए और पढ़ाई न करनी पड़े, इसलिए 16 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे को मार डाला!

गला दबाकर हत्या करने के बाद बीयर की बोतल से गला काटने की भी कोशिश की!

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 12:33 PM IST)
13-year-old child murder in Ghaziabad
नाबालिग ने अपने दोस्त को मार डाला (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक 13 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने मृतक बच्चे के ही एक नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया है, जिसकी उम्र 16 साल बताई गई है. जानकारी के मुताबिक बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई और बीयर की बोतल से उसका गला काटने का प्रयास किया गया. पुलिस के मुताबिक बच्चे की लाश सोमवार, 22 अगस्त को थाना मसूरी क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के साइड में पड़ी मिली थी. 

नाबालिग ने पढ़ाई से बचने के लिए दोस्त की हत्या कर दी

आजतक के मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी लड़के ने पढ़ाई से बचने के लिए 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में लिया गया 16 साल का हत्यारोपी बच्चा पढ़ाई में कमजोर है और वो 10वीं क्लास में पढ़ता है. रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारोपी पढ़ाई से बचना चाहता था, इसलिए उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दे और उसे पढ़ाई न करनी पड़े.

दोस्त के साथ घूमने गया था, शाम को एक्सप्रेस-वे के किनारे लाश मिली

मृतक बच्चे का नाम नीरज बताया गया है, जो 8वीं क्लास में पढ़ता था. नीरज के परिवार ने बताया कि उसकी कुछ दिन पहले ही हत्या के आरोपी किशोर से दोस्ती हुई थी. बीते कुछ दिनों से दोनों का मिलना-जुलना था. 16 वर्षीय किशोर नीरज को साथ लेकर घूमने चला जाता था. सोमवार, 22 अगस्त की दोपहर भी वो नीरज को घर से साथ लेकर घूमने गया था. वहीं पुलिस के मुताबिक उसी दिन शाम को लगभग साढ़े 5 बजे नीरज का शव एक्सप्रेस-वे के किनारे पड़ा मिला था.

इस पूरे मामले में गाजियाबाद एसपी देहात इराज राजा ने बताया कि 16 साल के आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है. एसपी के मुताबिक दोनों लड़कों के बीच में कुछ बात हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी. इस मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

वीडियो : लखनऊ PUBG केस में हत्या के आरोपी लड़के की बात सुनकर मजिस्ट्रेट गुस्सा गए!

Advertisement

Advertisement

()