The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 13 wounded as palestinian man ramps vehicle and stabbed policemen israel news

इजरायल के हाइफा में फिलिस्तीनी नागरिक का आतंक, लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, पुलिसवाले पर पेचकस से हमला

Israel के Haifa शहर की ये घटना है. स्थानीय Police के मुताबिक हमलावर की पहचान एक फिलीस्तीनी नागरिक के तौर पर हुई है जो अवैध रूप से इजरायल में रह रहा था.

Advertisement
13 wounded as palestinian man ramps vehicle and stabbed policemen israel news
हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी (PHOTO - ITAY COHEN/FLASH90)
pic
मानस राज
28 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 07:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हमास के साथ चल रहे सीजफायर के बीच इजरायल में एक हमला हुआ है. इजरायल में एक व्यक्ति ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों को कुचलने की कोशिश की जिसमें कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं. पूरी घटना उत्तरी इजरायल के औद्योगिक शहर हायफा की है. इजरायली समयानुसार शाम के लगभग 4 बजे लोग बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी हन्ना-कारकुर इंटरसेक्शन पर ये हमला हुआ. हमला करके व्यक्ति गन श्मुलेल की तरफ भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने के लिए रोडब्लॉक्स लगाए. इससे घबराकर उसने एक पुलिस वाहन में टक्कर मार दी. जब पुलिस वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिसवालों पर भी स्क्रूड्राइवर (पेचकस) से हमला किया. इसी समय पुलिस ने उसे गोली मार दी. 

इजरायली अख़बार द जेरुसलेम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कुल 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं स्क्रूड्राइवर से गोदे जाने की वजह से एक पुलिसकर्मी भी घायल है. गंभीर रूप से घायल लोगों में 17 साल की एक बच्ची भी शामिल है. 

Image embed

इजरायली पुलिस ने बताया की हमलावर की पहचान 53 साल के एक फिलिस्तीनी व्यक्ति के रूप में हुई है. ये व्यक्ति वेस्ट बैंक के जेनिन का रहने वाला था और इजरायल में अवैध रूप से अपने परिवार के साथ रह रहा था. फिलहाल इजरायली सिक्योरिटी एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं. पूरे मामले पर जानकारी देते हुए इजरायली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया

Image embed

(यह भी पढ़ें: बम धमाकों से हिली इजरायल की राजधानी, तेल अवीव में 3 बस धमाके, आतंकी हमले की आशंका)

घायल लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर हदेरा के Hillel Yaffe Medical Center ले जाया गया.  घायलों को ले जाने वाले पैरामेडिक स्टाफ अवि कोहेन ने जेरुसलेम पोस्ट को बताया 

Image embed

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि हमलावर एक अरब था, और उसने एक इजरायली से शादी की थी. यही वजह है कि वो इजरायल में रह रहा था.

वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ट ट्रंप क्यों बेच रहे अमेरिका की नागरिकता? ग्रीन कार्ड से कितना अलग है अमेरिकन गोल्ड कार्ड?

Advertisement

Advertisement

()