The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 12 year old raped by 4 thrashed and left for dead

दिल्ली में 12 साल के लड़के से रेप, स्वाति मालीवाल बोलीं- राजधानी में लड़के भी सेफ नहीं

आरोप है कि 12 साल के लड़के के साथ चार लोगों ने रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए.

Advertisement
MINOR CRIME IMAGE
सांकेतिक फोटो (Aaj Tak)
pic
लल्लनटॉप
25 सितंबर 2022 (Updated: 25 सितंबर 2022, 07:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजधानी दिल्ली में 12 साल के लड़के के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि नाबालिग के साथ चार लोगों ने रेप कर उसे डंडों से पीटा और अधमरी हालत में छोड़ दिया था. इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अब भी फरार हैं. इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी. स्वाति ने बताया कि उनकी टीम ने दिल्ली पुलिस में इस मामले की FIR दर्ज करवाई है.

दिल्ली महिला आयोग चीफ ने क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने दिल्ली में लड़के के साथ रेप की घटना का जिक्र किया है. ट्वीट में उन्होंने कहा कि 

दिल्ली में लड़की क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. एक 12 साल के लड़के साथ चार लोगों ने रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए. हमारी टीम ने दिल्ली पुलिस में इस मामले की FIR दर्ज करवा दी है.

स्वाति ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक मामले में रिपोर्ट मांगी है.  

पुलिस जांच में क्या आया?

खबरों के मुताबिक पीड़ित लड़के के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटा है, जिसके बाद लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पीड़ित लड़के की हालत स्थिर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के आपस में क्या संबंध हैं  और वो पीड़ित को कैसे जानते हैं. पुलिस मामले में घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की छानबीन कर सबूत जुटा रही है.

(आपके लिए यह स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है)

वीडियो: पति कैसे रेप कर सकता है? पूछने वाले बेहया जान हिल जाएंगे.

Advertisement

Advertisement

()