हरदोई में एक बारह साल के बच्चे को पत्थर से पीटकर मार डाला गया. उसके बाद बच्चे कीडेड बॉडी को जला दिया गया. मर्डर का आरोप बच्चे की मां ने गांव के ही एक आदमी परलगाया है. नंगा नाम के इस आदमी ने कथित तौर पर 12 साल के बच्चे शेरू को पहलेपत्थरों से कुचला. जब वो मर गया तो उसे एक गड्ढे में डाल कर तेजाब डाल कर जला दिया.बच्चे की बॉडी गांव से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में मिली. मां का कहना है कि नंगा नामका ये आदमी उसपर 'बुरी नजर' रखता था. औरत का पति यानी मरने वाले बच्चे का पिताबीमार रहता था. नंगा उसी की कमजोरी का फायदा उठाना चाहता था. उसके साथ सेक्शुअलरिलेशनशिप रखना चाहता था. ये बात बच्चे को पसंद नहीं थी. बच्चे का विरोध नंगा सेबर्दाश्त नहीं होता था. इसीलिए नंगा ने उसे बुरी तरह मार डाला. पुलिस को लगता है किशेरू के साथ सेक्सुअल अब्यूज हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद ही प्रूव हो पाएगा. पुलिसने गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.