साल 2014 में रानी मुख़र्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी' लेकर आई थीं और सिनेमाघरों में छागई थीं.लेकिन आज हम इसका ज़िक्र क्यों कर रहे हैं? दरअसल, इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है -मर्दानी 2.मर्दानी की तरह मर्दानी 2 भी रानी के पति और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ाही बना रहे हैं. इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया है.इस लुक को देखने के बाद ऐसा कह सकते हैं कि हमें इस फिल्म में भी रानी का वो खूंखारपुलिस ऑफिसर वाला रूप देखने को मिलेगा. जैसे फिल्म 'मर्दानी' में दिखा था. अपनीसुपरहिट फिल्म 'मर्दानी' में रानी ने बहुत ही कड़क और प्रभावशाली परफॉरमेंस दी थी.मतलब ऐसे समझिए कि क्लाइमेक्स वाले सीन को देखते हुए हर बंदे के मन में एक आवाज़गूंजकर रही थी - और मार इसको! (विलेन को). ऐसी दमदार फिल्म का सीक्वल आएगा तो जनतादेखने तो जाएगी ही.#RaniMukerjidons the cop uniform in #Mardaani2| @Mardaani2pic.twitter.com/3DolnsxVSl— Yash Raj Films (@yrf) April 30, 2019वैसे ये खबर बहुत समय पहले ही आ गई थी कि मर्दानी का सीक्वल आएगा. और शूटिंग सेट्ससे कुछ फोटोज़ भी बाहर आई थी. इससे ये पता चल गया था कि इस फिल्म कि शूटिंग भी शुरूहो चुकी है. लेकिन फिल्म का फाइनल लुक, डायरेक्टर का नाम वगैरह अब सामने आया है.मने 'मर्दानी 2' को गोपी पुथरन बना रहे हैं. जो इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर अपनाडेब्यू करने वाले हैं. गोपी इससे पहले 'मर्दानी' फिल्म के राइटर भी रह चुके हैं.फिल्म को 2019 के सेकंड हाफ में रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन इसकी डेट अभी फाइनल नहींहुई है.मर्दानी की बात तो हो गई. अब मौका भी है और दस्तूर भी! तो आइए इस स्टोरी में आपकोउन एक्ट्रेसेस के नाम भी बता देते हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में ज़ोरदार पुलिसऑफिसर्स की भूमिका निभाई है. ऐसे 12 नाम हैं, तो शुरू करते हैं:1. रानी मुखर्जीरानी फिल्म 'मर्दानी' (2014) में एक सख्त ऑफिसर शिवानी शिवाजी राव की भूमिका मेंदिखी थीं. इस रोल के लिए उनको फैंस से बहुत प्यार मिला था. ये फिल्म बाल तश्करी परबनी थी. जिसमें रानी का किरदार तश्करी करने वाले मास्टरमाइंड को पकड़कर सबक सिखानेवाली पुलिस ऑफिसर का था.फिल्म 'मर्दानी' का एक दृश्य. 2. प्रियंका चोपड़ाअजय देवगन स्टारर फिल्म 'गंगाजल' (2016) के सीक्वल 'जय गंगाजल' में प्रियंका नेएसपी आभा माथुर का रोल किया था. जो अपने इलाके में जुर्म और भ्रष्टाटार को जड़ सेखत्म करना चाहती हैं. फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट जिले की है जहां नेताओं का आतंक है.लेकिन जिस दम के साथ प्रियंका चोपड़ा का किरदार उनसे लड़ने की कोशिश करता है वोदेखने लायक है.प्रियंका चोपड़ा ने 'डॉन 2' में भी एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था.3. तबू'कल दो अक्टूबर है.' ये बोलते ही पहले गांधी जयंती की छुट्टी याद आती है फिर अजयदेवगन और तबू स्टारर फिल्म 'दृश्यम' (2015). इसी फिल्म में एक्ट्रेस तबू नेइंस्पेक्टर जनरल मीरा देशमुख की भूमिका निभाई थी. जो अपने जवान बेटे कि मौत कितहकीकात कर रही है. मगर उसकी हर कोशिश नाकाम साबित होती है. इसके बावजूद तबूकी एक्टिंग धमाकेदार है.फिल्म 'दृश्यम' 'मलयालम फिल्म दृश्यम की रीमेक थी. 4. शेफाली शाहहाल ही में 2012 के दिल्ली गैंगरेप पर एक वेब सीरीज़ बनी 'दिल्ली क्राइम' (2019).इसमें एक्ट्रेस शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था. जोनिर्भया रेप केस की इन्वेस्टीगेशन में लगी हुई है. इस सीरीज में उन्हें क्रिमिनल्ससे सच उगलवाते देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं.'दिल्ली क्राइम' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक वेब सीरीज़ है जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्धहै.5. सुष्मिता सेन'समय: व्हेन टाइम स्ट्राइक्स' (2003) में सुष्मिता सेन ने एसीपी मालविका चौहान कारोल किया था. जो विधवा है और उसकी एक 10 साल की बेटी है. मालविका मर्डर करने वालेको ढूंढ रही है जो सीरियल किलर है. उसने एक बिजनेसमैन और एक मशहूर हिरोइन का मर्डरकिया है. भले ही ये फिल्म ज़्यादा नहीं चली थी, मगर सुष्मिता की एक्टिंग सराही गईथी.फिल्म 'समय: व्हेन टाइम स्ट्राइक्स' का एक दृश्य.6. डिंपल कपाड़िया1988 में आई फिल्म 'ज़ख्मी औरत' में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने किरण दत्त नाम कीमहिला इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था, जिसका बलात्कार हो जाता है और वो अपराधियोंसे बदला लेती है. ये फिल्म 'आई स्प्लिट योर ग्रेव' नाम की एक्स रेटेड अंग्रेज़ीफिल्म से प्रेरित बताई जाती है.फिल्म 'ज़ख़्मी औरत ' में अनुपम खेर और राज बब्बर जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.7. हुमा कुरैशीहुमा कुरैशी ने फिल्म 'डी डे ' (2013) में रॉ एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट ज़ोया रहमान कारोल किया था. हुमा की पर्सनालिटी के साथ ये रोल एक्सपेरिमेंट था, जो कि सफल रहाथा. हालांकि बात रोल की डेप्थ की करें तो उनके पास इसमें ज़्यादा कुछ करने को थानहीं.हुमा इन दिनों फिल्ममेकर दीपा मेहता के साथ एक अंतरराष्ट्रीय टीवी सीरीज़ 'लीला'में काम कर रही हैं.8. हेमा मालिनीबॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी ने फिल्म 'अंधा क़ानून' में फीमेल कॉप का किरदारनिभाया था. उनके किरदार का नाम दुर्गा देवी सिंह था. इस मूवी में हेमा के साथअमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी थे. मतलब दो पावरफुल मेल एक्टर के होने के बावजूद हेमादर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही थीं. इसलिए उनका ये रोल हर किसी को याद है.हेमा मालिनी ने फिल्म में रजनीकांत की बहन का रोल किया था.9. ऋचा चड्ढायूथ फिल्म स्टूडियो ऑफ़ यशराज फिल्म्स (Y films) की एक सीरीज़ 'इट्स मैन्स वर्ल्ड'(2015) आई थी. इसमें परिणिति चोपड़ा, कल्कि केक्लां, भूमि पेडनेकर और ऋचा चड्ढा नेछोटे-छोटे रोल किए थे. इनमें से ऋचा ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया था.अगर औरतें पुरुषों के साथ वैसी ही हरकतें या बर्ताव करने लग जाएं जैसा वो औरतों केसाथ करते हैं, तो क्या होगा पुरुषों का हाल. 'इट्स मैन्स वर्ल्ड' फिल्म सीरीज़ इसीसब्जेक्ट को डील करती है.10. ईशा गुप्ता2012 में आई प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपनेग्लैमर अवतार से डी ग्लैम होने की कोशिश की थी. इस फिल्म में वो एक तेज़ तर्रारपुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आई थीं. इसमें उन्होंने आईपीएस अधिकारी रिया मेनन कीभूमिका निभाई थी.'जन्नत 2' और 'राज़ 3डी' में ग्लैमरस रोल करने बाद ईशा की 'चक्रव्यूह तीसरी फिल्मथी.11. रेखाएक्ट्रेस रेखा ने 1991 में आई फिल्म 'फूल बने अंगारे' में पुलिस अधिकारी नम्रितासिंह का रोल किया था. इसमें वो अपने इंस्पेक्टर पति के मर्डर का बदला लेती हैं. इसरोल में रेखा के अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी. ये फिल्म, उन चुनिंदा हिंदी फिल्मोंमें एक है जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत ने लीड रोल निभाया था.फिल्म 'फूल बने अंगारे' में रजनीकांत ने रेखा के पति इंस्पेक्टर रंजीत की भूमिकानिभाई थी.12. माधुरी दीक्षितमाधुरी दीक्षित और संजय दत्त की कल्ट सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' याद है? उस फिल्म मेंमाधुरी ने एक पुलिस कॉन्सटेबल का रोल अदा किया था. इसके अलावा वो फिल्म 'प्रेमदीवाने' में भी इंस्पेक्टर बनी थीं.माधुरी दीक्षित की फिल्म 'प्रेम दीवाने' का एक सीन. --------------------------------------------------------------------------------Video: अक्षय कुमार की ये फिल्म देखकर आपको समझ नहीं आएगा कि हंसे या डरें