The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 11-year-old girl who scored an $11million deal with Whole Foods to sell her lemonade that's sweetened with honey in an effort to save bees

11 साल की लड़की नींबू पानी बेच बनी 'मिलियन डॉलर बेबी'

इस बच्ची के बनाए लेमनेड का स्वाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी चख चुके हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
10 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2016, 05:22 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Image embed
मिकाइला अल्मर अमेरिका के टेक्सस में रहती हैं. छठी में पढ़ती हैं. लेकिन ये उनकी असली पहचान नहीं है. उनकी एक कंपनी है, 'बी स्वीट लेमनेड' नाम से, जो परदादी से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए नाना प्रकार के लेमोनेड बनती हैं. अमेरिका के 4 राज्यों में इनके 55 स्टोर हैं. कंपनी ने करीब 73 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) की एक डील भी की है.
Image embed
  मिकाइला ने लेमनेड बनने के लिए अपनी परदादी की 76 साल पुरानी अलसी रेसेपी और शहद की मदद ली. वह अमेरिकी टीवी शो 'शार्क टैंक' पर अपने लेमनेड के साथ पहुंची थी, जहां एक कंपनी के सीईओ की तरफ से उन्हें 60 हजार डॉलर का इन्वेस्टमेंट मिला. मधुमक्खी से प्यार और बनी मिलेनियर 4 साल की उम्र में मिकाइला को एक हफ्ते में दो बार मधुमक्खी ने काट लिया था. मिकाइला मधुमक्खी से डरने लगी. फिर मम्मी पापा की सलाह 'डरो मत, मधुमक्खी के बार में थोड़ा रिसर्च कर लो' काम आई. मिकाइला ने मधुमक्खियों के बारे में पढ़ा और उसे मधुमक्खियों से प्यार हो गया.
Image embed
मिकाइला कहती हैं, 'मुझे मधुमक्खियां पसंद हैं. मैंने मधुमक्खियों के बारे में पढ़ा हैं कि वो किस तरह हमें और हमारे इकोसिस्टम को फायदा पहुंचती हैं. इसलिए मैंने सोचा की मधुमक्खियों की मदद की जानी चाहिए और इसके लिए मैंने अपनी परदादी हेलेन की लेमोनेड रेसेपी को चुना'. 'बी स्वीट लेमोनेड' कंपनी के प्रॉफिट का कुछ फीसदी हिस्सा लोकल और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन को भी जाता है, जो मधुमक्खियों के लिए काम करती हैं.
Image embed
जिस उम्र में हमें इंट्रेप्रेनेयोरशिप की स्पीलिंग भी नहीं आती है, उस उम्र में मिकाइला जून में केपटाउन जाकर बच्चों से इंट्रेप्रेनेयोरशिप पर बात करेंगी. मिकाइला फिलहाल कुछ नए फ्लेवर पर काम कर रही हैं.
  (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे निखिल ले लिखी है.)

Advertisement

Advertisement

()