The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 11-year-old boy Tryzdin Grubbs singing his own version of Adeles hello

11 साल के लड़के ने गाया एडेल वाला गाना, जो हो गया वायरल

लड़के का खुद का भी किस्सा है, प्री-मैच्योर बेबी था लगा था जिएगा ही नहीं. आज दुनिया में नाम कमा रहा है.

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2016, 01:24 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस लड़के ने एडेल का गाना अपने स्टाइल में गाया. उसका वीडियो फेसबुक पर आया और वायरल हो गया. ढ़ाई करोड़ से ज्यादा लोग 5 दिन में देख चुके हैं. आप भी देखोगे? जनता कह रही है बहुत अच्छा गया है. कलेजा निचोड़ टाइप्स. लड़के का नाम है ट्राइजडिन ग्रब्स. इस लड़के का खुद का भी किस्सा है, प्री-मैच्योर बेबी था लगा था जिएगा ही नहीं. आज भर दुनिया में नाम कमा रहा है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/tristian.lucas/videos/962663747115589/"] अब ये न पूछना एडेल कौन है. आप जानते हों तो अच्छा, न जानते हों तो हम बैठे हैं. खुदा के नेक बच्चे, हम बताते हैं. ब्रिटेन की एक सिंगर हैं, एडेल. सिंगर कैसी? ऐसे समझो कि उनका नया एलबम जब आया तो पहले हफ्ते में 30 लाख 38 हजार कॉपीज बिक गईं. म्यूजिक एलबम की हिस्ट्री में ये रिकॉर्ड है. उनका गाना है 'हेलो' जब ये खबर लिखी जा रही थी तब उसे यूट्यूब पर 1,09,64,57,463 लोग देख चुके थे. आप अगर सरसरी नजर मारकर आगे बढ़ें हों तो जानिए पीछे एक अरब नौ करोड़ और कुछ कुछ.. लिखा था. https://www.youtube.com/watch?v=YQHsXMglC9A

Advertisement

Advertisement

()