The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 11 year old boy affected by rare skin disease in nepal

ये कोई फिल्म या सीरियल नहीं, बच्चा सच में पत्थर का हुआ जा रहा है

15 दिन का था तभी स्टोन मैन वाली बीमारी लगी थी. अब तो सू-सू पॉटी के लिए भी बस इशारे ही कर पाता है.

Advertisement
Img The Lallantop
Source : Facebook
pic
जागृतिक जग्गू
10 जून 2016 (अपडेटेड: 10 जून 2016, 12:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अरे वो हॉलीवूड मूवी देखी है. जिसमें चार लोग दूसरे प्लैनेट पर जाते हैं. कुछ हुड़हुट्टी करते हैं साइंटिस्ट वाला दिमाग लगाकर और फिर कुछ-कुछ बन जाते हैं. मतलब उनके पास गजब तरह का पावर आ जाते हैं. वहीं फैंटैस्टिक फोर मूवी. इसमें जो लड़की रहती है उसे दूसरों को गायब करने की शक्ति मिलती है.
Image embed

Source : Facebook

एक स्टोन मैन और दूसरा रबर मैन बन जाता है. सबसे भयानक तो वो होता है जिसे आग वाली पावर मिलती है. हर वक्त उसके शरीर में आग लगा रहता है. अच्छा खासा पतला इंसान भारी-भड़कम पत्थर में बदल जाता है. बिल्कुल साबू की तरह.
Source : Facebook

Source : Facebook

ऐसा ही तो सर जोराह के साथ हो रहा है, गेम ऑफ थ्रोंस में आजकल. वो भी पत्थर वाले आदमी बने जा रहे हैं. उनको भी खलीसी कह रही हैं, जाओ, अपना इलाज करा के आना.
ये तो फिल्मों-सीरियलों की बात, उसमें मनोरंजन होता है. लेकिन ये जो फोटो हैं, वो नेपाल के 11 साल के एक बच्चे, रमेश दार्जी की हैं. इनको देखकर दुःख होता है. उसका शरीर भी फैंटैस्टिक फोर वाले स्टोन मैन के जैसे हो गया है. उसको बीमारी हो गई थी. जन्म के 15 दिन बाद ही. उसके बाद वो पत्थर जैसा दिखने लगा था. पहले बीमारी थोड़ी रही होगी तो पेरेंट्स ने उतना ध्यान नहीं दिया होगा. अरे अपनी मम्मी भी तो ऐसे ही करती है. किचेन में सब्जी काटते टाइम जब उनकी उंगली कट जाती है और हम कहते हैं कि मां दवाई लगा लो. तो फट से बोल देती है ठीक हो जाएगा बिना दवाई के.
Source : Facebook

Source : Facebook

11 साल बाद अब रमेश की स्किन उसके उम्र के बच्चों के जैसी सॉफ्ट नहीं रही. वो काली हो गई है. पत्थर के जैसी मोटी और धारदार. रमेश की हालात इतनी बिगड़ गई है कि वो अपने फ्रेंड्स के साथ चल भी नहीं पाता. उसे कुछ महसूस भी होता. भूख लगती है, पॉटी सू-सू करना होता है तो बस मम्मी को इशारे करके बताता है. ले दे के वो स्टोन मैन के जैसा बन गया है.
Source : Facebook

Source : Facebook

साइंस इस बीमारी को ‘इक्थीओसिस’ कहता है. लेकिन डॉक्टर्स रमेश की बीमारी को फंगस इंफेक्शन बता रहे हैं. सबसे सरप्राइंजिंग तो ये है कि डॉक्टर अभी तक इस बीमारी को समझ नहीं पाए थे. इसलिए उसका इलाज भी नहीं हो पाया. रमेश के पेरेंट्स मजदूर हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो रमेश का इलाज करा सकें. सोशल मीडिया पर रमेश के इलाज के लिए मुहिम चल रहा है. उसके लिए ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन ने डोनेशन दिया है.
Source : Facebook

Source : Facebook

एक प्यारा सा वीडियो है छोटू स्टोन मैन का. देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=sYtVYhR6BJQ

Advertisement

Advertisement

()