The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 11 year old allegedly gang raped by classmate and three other minors in chandigarh

7वीं क्लास की लड़की से 9वीं के 3 लड़कों ने गैंगरेप किया, एक आरोपी तो क्लासमेट निकला!

15 दिन बात लड़की ने बताया. स्कूल के बाहर हुई ये दिल दहलाने वाली घटना.

Advertisement
11 year old allegedly gang raped by classmate and three other minors in chandigarh
11 साल की बच्ची से गैंगरेप, चारों आरोपी नाबालिग (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
24 मई 2023 (अपडेटेड: 24 मई 2023, 03:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चंडीगढ़ (Chandigarh) में चार नाबालिग लड़कों पर 11 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) के आरोप लगे हैं. पीड़ित लड़की सातवीं क्लास में पढ़ती है. आरोपियों में से एक लड़का उसका क्लासमेट है. बाकी तीन आरोपी 9वीं क्लास के छात्र हैं. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी पिछले छह महीनों से नाबालिग पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. मामला सरकारी स्कूल का है. 

आजतक से जुड़े मंजीत सहगल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में नाबालिग लड़की ने एक दिन अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. इसके बाद लड़की की मां ने क्लास टीचर से मुलाकात की. स्कूल प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन से भी मामले की शिकायत की गई. फिर 18 मई को आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. 

पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि चार लड़कों ने स्कूल के बाहर झाड़ी में उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. नाबालिग की मां ने बताया कि घटना करीब 15 दिन पहले की है. आरोप है कि चारों लड़कों ने पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकाया था.

स्कूल प्रशासन के मुताबिक, चारों आरोपी शनिवार, 20 मई तक स्कूल आ रहे थे और पीड़िता भी अपनी क्लास अटेंड कर रही थी. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मामले में पांच आरोपी शामिल हैं जिन्होंने कथित तौर पर अलग-अलग जगहों पर नाबालिग का रेप किया.  हिंदुस्तान टाइम्स ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि अपराध करने के बाद एक आरोपी ने कथित तौर पर अपने दोस्तों को बताया जिन्होंने चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया. 

रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CCPCR) ने लड़की की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया है. पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है. TOI की एक रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार की बात प्रिंसिपल के सामने कबूल कर ली है. 

वीडियो: मुजफ्फरनगर दंगे: बेटे की गर्दन पर चाकू रख किया था मां से गैंगरेप, सजा कितनी मिली?

Advertisement

Advertisement

()