The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 11 Islamic State suspects arrested from Karnataka, Mumbai and Hyderabad

ISIS के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , देश भर से 11 संदिग्ध धरे

सूत्र कह रहे हैं कि इंडिया पर बड़े हमले की फिराक में है ISIS. NIA हुई एक्टिव.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2016, 09:04 AM IST)
Img The Lallantop
img - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जनवरी से पहले नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 'हजरात हजरात' मोड में आ गई है. NIA ने देश भर में ISIS से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. देश भर से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. कर्नाटक से 6 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. इनमें 4 बेंगलुरु और एक-एक मैंगलोर और टुमकुर से धरे गए. मुंबई के मुंब्रा से भी एक गिरफ्तारी हुई है. यह शख्स एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल है. खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह शख्स सोशल मीडिया के जरिये एक साल से ISIS के संपर्क में था और अपने जैसे नौजवानों का ग्रुप बनाना चाहता था. महाराष्ट्र एटीएस की मदद से इसे उठा लिया गया. हैदराबाद से भी पूछताछ के लिए 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. कुल मिलाकर अब तक 11 संदिग्ध धरे गए हैं. 26 जनवरी को फ्रेंच प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद रिपब्लिक डे पर मेहमान बनकर आ रहे हैं. खबर आई थी कि इस दिन ISIS हमले की फिराक में है. इसी अलर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Advertisement

Advertisement

()