मोदी को मारने की प्लानिंग करने वाला जुंदाल दोषी करार
टोटल 11 दोषी करार दिए हैं कोर्ट ने. कहा- गुजरात दंगों को बदला लेना चाहते थे आतंकी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नरेंद्र मोदी से गोधरा कांड का बदला लेने की प्लानिंग थी. प्रवीण तोगड़िया को भी मारने की साजिश थी. 26/11 हमलों की साजिश रचने वाले अबू जुंदाल समेत 11 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. मुंबई की मकोका कोर्ट ने 10 लोगों को मामले में बरी भी कर दिया है. यह मामला 2006 में औरंगाबाद से हथियार बरामद होने का था.
पेश सबूतों के आधार पर कोर्ट ने माना कि हमले के लिए हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे. आरोपी हथियारों के जरिए गुजरात दंगों का बदला लेना चाहते थे. कोर्ट ने कहा,
'आरोपी हथियारों के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे. आतंकियों की प्रवीण तोगड़िया और नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश की थी.'कोर्ट ने जिन 10 लोगों को बरी किया है, उनमें फिरोज देशमुख भी है. फिरोज इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन में लाइब्रेरियन था. फिलहाल व्हीलचेयर पर है.

