ज्ञान कहीं से मिल रहा हो, झाड़ू लगाकर बटोर लेना चाहिए. झाड़ू छोटी पड़ रही हो तोलग्गी लगा लेनी चाहिए. बचपन से हमारे घरवालों से लेकर स्कूल वाले तक यही सिखाते आएहैं. जिन्होंने इस पर अमल नहीं किया, उनमें से बहुत सारे लोग प्लास्टिक पीटने केधंधे में आ गए. जिन्होंने किया, वो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) की हॉट सीट तक पहुंचगए और लाखों जीत लाए.अब मीनाक्षी जैन को ही ले लीजिए. मीनाक्षी महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और कुल जमा10वीं पास हैं. लेकिन किस्मत का ताला खुला और वो KBC में पहुंच गईं. इस साल KBC कानौवां सीजन चल रहा है. मीनाक्षी को नॉलेज बढ़ाने के लिए पढ़ने का बहुत शौक है. वोनोट्स बनाकर पढ़ती हैं. इसका फायदा उन्हें KBC में मिला और वो एक के बाद एक 13सवालों के जवाब देती गईं और 25 लाख रुपए जीत गईं.मीनाक्षी जैन को हॉट सीट की तरफ ले जाते अमिताभ बच्चनइसके बाद 50 लाख रुपयों के लिए आया 14वां सवाल. सवाल था कि 'क्विट इंडिया यानी भारतछोड़ो के नारे का ईजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था?' चार ऑप्शंस थे-A- अरुणा आसफ अली B- धोंडो केशव गर्गे C- खान अब्दुल गफ्फार खान D- यूसुफ मेहरअली.मीनाक्षी के सामने 50 लाख रुपए का सवालमीनाक्षी ने बिना एक पल सोचे जवाब दिया- यूसुफ मेहरअली और कहा, 'सर इसका ज़िक्रहमारे प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में भी किया था. रेडियो पर आया था. और मैंनेअपने नोट्स में भी लिखा था.'Inspiring how PM Shri @narendramodi's #MannKiBaathelped a 10th pass woman win Rs. 50 lakh. pic.twitter.com/mhR58YI2bo— BJP (@BJP4India) October 9, 2017 बीजेपी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से मीनाक्षी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'मन की बात में पीएम मोदी को सुनकर 10वीं पास महिला ने 50 लाख जीते.' अब सोचिए,जनता एक तरफ मोदीजी को 15 लाख रुपए के लिए घेरे पड़ी है, उधर उन्होंने इस महिला केलिए 50 लाख रुपए का इंतज़ाम कर दिया. :Pयूसुफ मेहरअली जवाब सही था और मीनाक्षी 50 लाख रुपए जीत गईं. इसके बाद एक करोड़रुपए के लिए पंद्रहवां प्रश्न आया, लेकिन मीनाक्षी उसका जवाब नहीं जानती थीं, इसलिएउन्होंने वहीं पर गेम छोड़ दिया और 50 लाख रुपए जीतकर घर गईं.मीनाक्षी के साथ सेल्फी लेते केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चनगांधीजी ने 'आमीन' कहकर पास किया था 'भारत छोड़ो' का नारासाल 1942 में 14 जुलाई को महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठकहुई, जिसमें तय किया गया कि आजादी की लड़ाई छेड़ने का ये सबसे सही मौका है. उधरबर्मा के मोर्चे पर आजाद हिंद फौज की धमक सुनाई दे रही थी. कांग्रेस कार्यकारिणी नेपूर्ण आजादी के लिए आंदोलन छेड़ने पर अपनी सहमति जता दी थी. हालांकि, कांग्रेस केकई नेता इस पर बंटे हुए थे. सी. राजगोपालाचारी ने इस प्रस्ताव के विरोध मेंकांग्रेस छोड़ दी थी. नेहरू और मौलाना आजाद भी इस आंदोलन से बहुत सहमत नहीं थी. फिरभी, दोनों ने गांधीजी का साथ देने का फैसला किया.भारत छोड़ो आंदोलन पर जारी किया गया एक डाक टिकटकार्यकारिणी में प्रस्ताव पास होने के बाद आंदोलन के नाम पर विचार होने लगा.गांधीजी अंग्रेजों के भारत से चले जाने के इर्द-गिर्द कोई नाम चाहते थे. सबसे पहलेनाम आया, 'गेट आउट'. गांधीजी को ये नाम थोड़ा अक्खड़ किस्म का लगा. फिरराजगोपालाचारी की तरफ से 'रिट्रीट' और 'विद्ड्रॉ' जैसे नाम सुझाए गए, लेकिन कोई भीनहीं जमा. आखिर में यूसुफ मेहरअली ने गांधीजी के सामने 'क्विट इंडिया' नाम की पेशकशकी. गांधीजी को ये नाम जंच गया. उन्होंने 'आमीन' कहकर इसे स्वीकृति दी. इस तरहआंदोलन का नाम 'भारत छोड़ो' पड़ा. 'साइमन गो बैक' का नारा भी यूसुफ ने ही दिया था.यूसुफ मेहरअली15वें सवाल का जवाब देतीं तो करोड़पति बनने वाली दूसरी महिला होतीं मीनाक्षीमीनाक्षी जैन ने 14 सवालों के जवाब देकर 50 लाख रुपए जीते. उन्हें एक करोड़ रुपए केसवाल का जवाब नहीं आता था. उनसे पहले अनामिका मजूमदार KBC-9 में पहली करोड़पति बनीथीं. उन्होंने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया था, लेकिन सात करोड़ रुपए के सवालका जवाब उन्हें नहीं पता था तो उन्होंने गेम छोड़ दिया था. अनामिका एक NGO में कामकरती हैं.केबीसी-9 की पहली करोड़पति अनामिका मजूमदार--------------------------------------------------------------------------------KBC पर लल्लनटॉप ने दो जाबड़ क्विज बनाए हैं, आप भी खेलिए:KBC क्विज़: इन 15 सवालों का जवाब देकर बना था पहला करोड़पति, तुम भी खेलकर देखोइन 10 सवालों के जवाब दीजिए और KBC 9 में जाने का मौका पाइए!