The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 10 Naxalites killed by security forces in Sukuma Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 10 'नक्सलियों' की मौत

ये नक्सली ओडिशा बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में घुसे थे. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल के जवान भंडारपदर में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे थे. नक्सलियों की मौजूदगी का पता चलते ही सुरक्षाबलों ने उनको घेर लिया. दोनों ओर से हुई फायरिंग में कई नक्सली मारे गए.

Advertisement
10 Naxalites killed by security forces in Sukuma Chhattisgarh weapons also recovered
मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया (Photo Credit: Aaj Tak)
pic
अर्पित कटियार
22 नवंबर 2024 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2024, 05:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने 10 कथित नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है (Sukuma Naxal Encounter). 22 नवंबर की सुबह सुकमा के भंडारपदर इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आई, जबकि सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ये नक्सली ओडिशा बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में घुसे थे. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल के जवान भंडारपदर में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे थे. नक्सलियों की मौजूदगी का पता चलते ही सुरक्षाबलों ने उनको घेर लिया. दोनों ओर से हुई फायरिंग में कई नक्सली मारे गए.

ANI के मुताबिक, बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह पर नक्सलियों के पास से AK-47, इंसास (INSAS) राइफल और SLR जैसे हथियार मिले हैं. सुरक्षाबलों ने इन हथियारों को जब्त कर लिया है.

Image embed

बताया गया है कि भेज्जी के जंगलो में इन नक्सलियों का ठिकाना था. सुरक्षाबल को इसकी सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए PTI को बताया- 

Image embed
Image embed

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में गृह मंत्री ने साल 2026 तक नक्सलवाद को सिरे से खत्म से करने की बात की थी. इसके बाद से ही पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन्स को और तेज कर दिया गया है. इस साल अब तक 250 से ज्यादा नक्सली को मारा जा चुका है.

पहले भी मारे जा चुके हैं नक्सलवादी

इस पहले भी अक्टूबर महीने में हुई एक मुठभेड़ में 30 नक्सलवादी मारे गए थे. यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर हुई थी. पुलिस ने एनकाउंटर साइट से भारी हथियार भी बरामद किए थे.

वीडियो: डी. अनसूया सीताक्का कैसे नक्सली से तेलंगाना की मिनिस्टर बन गईं

Advertisement

Advertisement

()