पुलिस की फायरिंग से गिरा हाईटेंशन तार, 11 लोगों की मौत
असम: भीड़ पर गिरा था तार. पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख.
Advertisement

symbolic image
असम के तिनसुकिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सोमवार को हवाई फायरिंग की. फायरिंग से एक हाईटेंशन तार भीड़ पर गिर गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 घायल हो गए. पीएम मोदी ने हादसे के बाद ट्वीट पर दुख जताया. पीएम ने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से इस बारे में फोन पर बात की.
https://twitter.com/PMOIndia/status/719510025065140225
तिनसुकिया जिले में कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दरअसल, तीन दिन पहले पुलिस ने एक मर्डर केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. प्रदर्शनकारी गिरफ्तार आरोपियों को उनके हवाले करने के लिए बवाल कर रहे थे. भीड़ ने थाने में भी तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारीअपने साथ चाकू और लाठी भी लिए हुए थे.
इसी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की. एक गोली ऊपर हाईटेंशन तार में लग गई, जिससे तार प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गिर गया.9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई. हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं. एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, पैरामिलिटरी फोर्स को मौके पर भेजा गया है.
(ये खबर दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

.webp?width=60)

