महाराष्ट्र का अहमदनगर. यहां के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 से ज्यादा कोरोनामरीजों की मौत हो गई. वहीं 6 मरीज बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.घटना की पुष्टि एरिया के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने की है. बताया जा रहा है कि आगअस्पताल के कोविड वार्ड में लगी थी.Maharashtra | A total of 10 people died in a fire incident at AhmednagarDistrict Hospital, said District Collector Rajendra Bhosalepic.twitter.com/zrUnAMKNMj— ANI (@ANI) November 6, 2021आग लगने के बाद अस्पताल के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें धुएं का गुबारनिकलता हुआ दिखाई दे रहा है. और अंदर भी जो मशीनें और सामान थे, वो भी सब जलकर राखहो चुके हैं. आग लगते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई. मरीज चिल्लाते रहे. पर वहवॉर्ड से निकलकर भाग नहीं पाए.कैसे लगी आग?खबर है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. 'आज तक' की रिपोर्ट केमुताबिक, जिस वॉर्ड में आग लगी, वहां 25 लोग भर्ती थे. इनमें से 10 से ज्यादामरीजों की मौत हो गई है और 6 ज़ख्मी हैं. वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र सरकार केमंत्री नवाब मलिक ने कहा हैये आग अस्पताल के बने ICU वॉर्ड में लगी थी. यहां कोरोना के मरीज थे. ये घटना गंभीरहै. अस्पतालों को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि अपने यहां वो फायर सेफ्टी ऑडिट कराएं.अब इसकी जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि इस अस्पताल ने फायर सेफ्टी ऑडिट करवाईथी या नहीं. अगर अस्पताल ने ऑडिट नहीं करवाया तो ये गंभीर घटना है.नवाब मलिक ने आगे कहा कि अगर ऑडिट के बावजूद आग लगी है तो इसकी जांच की जाएगी.उन्होंने ये भी कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजाएगी. और जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना व्यक्त की है. ट्विटर परलिखा-महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की हुई मौत से दुखीहूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. घायलों को जल्द से जल्द ठीककरें.महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना सेअत्यंत व्यथित हूं. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथहैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहाहालांकि इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश देदिए हैं. नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहाहै कि नगर सिविल अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने लोगों के परिवारों के प्रतिवे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों केतुरंत ठीक होने की कामना की है. पूर्व सीएम ने कहा है कि इस घटना की विस्तृत जांचहोनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.