The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 10 causes behind most pakistanis deaths

इन वजहों से हर साल मरते हैं लाखों पाकिस्तानी

इंडिया-पाकिस्तान दोनों ही जगह ये वजह पहले नंबर पर है. और हां, आतंकवाद की बात नहीं कर रहे हैं हम.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
29 मार्च 2016 (Updated: 28 मार्च 2016, 04:43 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल की वजह से होती हैं. दिल की बीमारी 'कोरोनरी हार्ट डिसिस' से हर साल करीब 73 लाख लोगों का दिल धड़कना बंद कर देता है. इंडिया में करीब 12 लाख और पाकिस्तान में 1 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की वजह से मरते हैं.  हर बात में आगे रहने की ख्वाहिश रखने वाले इंडिया-पाकिस्तान अपने मुल्क में इस बीमारी के मामले में एक ही पोजिशन पर हैं. इंडिया और पाकिस्तान दोनों देशों में इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. पाकिस्तान में हर साल दिल की बीमारी की वजह से करीब एक लाख से ज्यादा लोग आखिरी बार सांस लेते हैं. 'कोरोनरी हार्ट डिसिस'  में सबसे ज्यादा मौत तुर्केमेनिस्तान देश में होती हैं. इस बीमारी के मामले में दुनिया में इंडिया 39 और पाकिस्तान 63वें नंबर पर हैं. 'वर्ल्ड लाइफ एक्सपेक्टेंसी' के मुताबिक, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मौत इस बीमारी की वजह से होती हैं. लाइफ एक्सपेंटेंसी के मामले में पाकिस्तान 65.6 के साथ 121वें नंबर पर है. वहीं भारत 66.4 दर के साथ 118वें नंबर पर है. मेडिकल की भाषा में दिल की इस बीमारी का नाम है कोरोनरी हार्ट डिसिस. दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों पर प्लाक जमा हो जाता है. दिल तक सही तरीके से खून नहीं पहुंच पाता है. कम खून की वजह से जब दिल का पंप करना. यानी जिससे शरीर के बाकी अंगों को खून मिलना, बंद हो जाता है. तब दिल का दौरा पड़ता है. जानिए हर साल पाकिस्तान में किन 10 बीमारियों की वजह से होती हैं सबसे ज्यादा मौतें.... 1. कोरोनरी हार्ट डिसिसपाकिस्तान: 1 लाख 11 हजार मौत दुनिया: 73 लाख 56 हजार मौत 2. फ्लू और निमोनियापाकिस्तान: 1 लाख 4 हजार दुनिया: 30 लाख 51 हजार 3. स्ट्रोक: दिल, दिमाग या शरीर के किसी भी अंग में ऑक्सीजन न पहुंचने या किसी वजह से काम बंद करने पर स्ट्रोकपाकिस्तान: 84 हजार 500 दुनिया: 66 लाख 4. लो बर्थ वेट: पैदा होते वक्त बच्चों का कम वजनपाकिस्तान: 77 हजार 441 दुनिया: 11 लाख 34 हजार 5. डायरिया: दुनिया में बच्चों की मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजहपाकिस्तान: 63 हजार दुनिया: 15 लाख 6. फेफड़ों की बीमारीपाकिस्तान: 61,586 मौत दुनिया: 31 लाख 4 हजार 7. ट्यूबरक्लोसिस (टीबी)पाकिस्तान: 61,468 मौत दुनिया: 9 लाख 34 हजार 8. बर्थ ट्रॉमा: पैदा होते वक्त किसी बीमारी का होना. किसी अंग में दिक्कत होनापाकिस्तान: 52 हजार 312 दुनिया: 7 लाख 43 हजार 9. इंजरीपाकिस्तान: 48,145 दुनिया: 9 लाख 32 हजार 10. डायबिटीजपाकिस्तान: 40 हजार 330 दुनिया: 14 लाख 97 हजार

Advertisement

Advertisement

()