मां के पास सोती डेढ़ साल की बच्ची का रेप कर नदी किनारे छोड़ा
खून में लथपथ, रोती हुई मिली.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोएडा में डेढ़ साल की एक सोती हुई बच्ची को अगवा कर उसका रेप कर दिया गया. बच्ची मां के पास सो रही थी. कुछ समय बाद खून में लथपथ, रोती हुई घर से कुछ दूर मिली.
ये परिवार नोएडा के फेज 3 इलाके में रहता है. रात को सभी सो रहे थे कि लाइट चली गई. गर्मी से बचने के लिए मां अपनी बच्ची को लेकर घर के बाहर सो गई. किसी शख्स ने सोती हुई बच्ची को मां के पास से उठाया, और उसका रेप कर दिया. उसके बाद खून से सनी हुई बच्ची को हिंडन नदी के किनारे छोड़ दिया.
जब मां की आंख खुली तो उसने पाया कि बच्ची गायब है. जब पति के साथ खोजने निकली तो नदी के किनारे मिली. बच्ची को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आज सुबह अखबारों में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की हालत गंभीर है. खबर पढ़ी तो रोयां-रोयां कांप गया. सोचा कि ऐसा करने वाला इंसान कितना बीमार होगा. या इंसान होगा भी या नहीं.

.webp?width=60)

