तारीख 17 दिसंबर 2024. जगह रूस की राजधानी मॉस्को. समय- सुबह के 6 बजकर 12 मिनट. सबकुछ आम दिनों की तरह चल रहा था. शहर में गाड़ियां आ-जा रही थीं. लोग अपने-अपने काममें जाने के लिए उठ रहे थे. तभी मॉस्को के रियाज़ांस्की प्रॉस्पेक्ट इलाके में 2शख्स एक बड़ी सी ईमारत से बाहर निकल रहे थे. जैसे ही वो बाहर निकले, पास खड़ी एकइलेक्ट्रिक स्कूटी में ज़ोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना ज़ोरदार था कि उस इमारत कीतीसरी मंज़िल तक की खिड़कियां टूट गई. इमारत का कुछ हिस्सा धमाके से झुलस भी गया. लोगधमाके की आवाज़ सुनकर अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि स्कूटी के चीथड़े उड़ चुकेथे. देखें दुनियादारी.