‘मनी हाइस्ट’ का सर्गियो मार्कीना (Sergio Marquina) उर्फ़ प्रोफ़ेसर. अपने शातिरदिमाग से दुनिया की दो सबसे बड़ी चोरियों को अंजाम देता है. ये पूरी सीरीज़अच्छी-बुरी तमाम इंसानी भावनाओं को मोबाइल स्क्रीन पर उतारने की कोशिश करती है.कितना सफल होती है इसके लिए हमें रिव्यू करना पड़ेगा. ओपिनियन देने पड़ेंगे. जो हमारीसिनेमा टीम करे तो बेहतर. लेकिन इस पूरी सीरीज़ में हमारी उत्सुकता कुछ तकनीकी चीज़ोंको लेकर थी. जैसे कि प्रोफेसर इतनी आसानी से रॉयल मिंट और बैंक ऑफ़ स्पेन के पासबनाए गए पुलिस टेंट के अंदर की बातें कैसे सुन लेता है, उसकी कॉल को पुलिस वालेट्रैक क्यों नहीं कर पाते, बैंक ऑफ़ स्पेन के अंदर सारे चोर किस तकनीक से आपस मेंबात कर रहे थे, और सबसे बड़ा सवाल कि क्या असल जिंदगी में ये सब वाकई मुमकिन है?देखिए वीडियो.