1925 के आसपास की बात है. कश्मीर के राजा हरि सिंह थे. सूबे की बहुसंख्यक आबादीमुस्लिम थी, लेकिन राजा हिंदू था. पुलिस और सरकारी पदों पर अधिकांश हिंदू ही थे. इसदौरान कश्मीर का रहने वाला एक नौजवान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएटकरके अपने घर वापस पहुंचा. उस समय विज्ञान में ग्रेजुएट हुआ था, काफी काबिलियत थी,लेकिन इसके बावजूद कश्मीर में उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली. काफी हाथ पैर मारने केबाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो एक स्कूल में मास्टरी करने लगा.