इंटरनेट पर एक फोटो चलती है. जिसमें एक टकलू सा शैतान बच्चा एक लड़की को ऐसे देख रहाहै जैसे लड़की की बात पर उसे भरोसा ही नहीं हो रहा. ऐसी फोटोज के ऊपर लिखा होता है'So you're telling me' और उसके नीचे कोई ऐसी बात जो विकसित देशों के चोचलों कामजाक उड़ा रही हो. इंटरनेट की भाषा में इसे Skeptical Third World Child Meme कहतेहैं.तस्वीर के वायरल होने का किस्सा ये था कि 21 जून 2012 को ये फोटो रेडिट पर अपलोडहुई. टेक्सास के एक रेडिट यूजर जिसका अकाउंट manute3392 नाम से था. उसने Skeptical3rd World Child नाम से ये फोटो अपडेट की. फोटो उसे शायद अपने किसी दोस्त के फेसबुकपेज से मिली थी. उसने रेडिट पर चढ़ा दी. वहां से ये फोटो वायरल होना शुरू हो गई. कुछही घंटों में ये रेडिट के फ्रंटपेज पर जा पहुंची. ये एक बड़ी बात थी. अपलोड होने के24 घंटों में ये हाल था कि उस पर 17 हजार अपवोट और 700 से ज्यादा कमेंट थे. इस परतरह-तरह की बातें लिखी जाने लगीं, कुछ में अफ्रीकन देशों का मजाक था तो कुछ मेंविकसित देशों की खिल्ली उड़ाई गई थी.इस फोटो में जो लड़की दिख रही है. वो हिना प्रणव नाम की एक मेडिकल स्टूडेंट थी. हिनाशिकागो में रहती हैं. और ये बच्चा युगांडा का था. 2012 में हिना उत्तरी युगांडा केगुलू शहर में एक चैरिटी टूर के सिलसिले में गईं थीं. वहीं एक लोकल बाजार में येबच्चा उन्हें मिल गया. इस बच्चे से बतियाते हुए उनके साथियों ने ये तस्वीर खींच लीऔर बाद में ये तस्वीर इंटरनेट पर पहुंच गई, वायरल हुई और बहस का मुद्दा बन गई. एकतस्वीर और है जो कम देखी गई है.Source- Imgurकुछ लोग इससे आहत भी हुए. दरअसल जो मीम इस तस्वीर पर बन रहे थे, वो अफ्रीकन देशोंसे जुड़े स्टीरियोटाइप दिखाते थे. अफ्रीकन देशों को ऐसी जगह के तौर पर बताया और उनकीखिल्ली उड़ाई जा रही थी जैसे वो कितने फटेहाल, गरीब, भुखमरी से जूझते और युद्ध सेघिरे होते हैं. मजाक इस हद तक बढ़ गया कि साफ-साफ नज़र आने लगा पश्चिमी विकसित देश केलोग अफ्रीका के बारे में कितनी हिकारत भरी सोच रखते हैं.कुल जमा इस तस्वीर पर दोनों तरह के मीम बने जो दोनों पक्षों का मजाक बनाते थे.नमूने देखिएविकसित देशों के लोगों के पास इतना खाना होता है कि वो ये तय कर सकते हैं कि उन्हेंअब और नहीं खाना है.विकसित देशों के लोग एसी होते हुए भी मजे के लिए घर से बाहर सोते हैं, ये मीम एकतरफ तो विकसित देशों के चोचलों का मजाक बनाता है, दूसरे तरफ ये स्टीरियोटाइप भीबनाता है कि अफ्रीकन देशों में लोगों के पास रहने को घर तक नहीं होता.ये मीम अफ्रीकन देशों में पीने का साफ़ पानी तक न मिलने की खिल्ली उड़ाता है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें.मुट्ठी में दबी रेत ने बना दिया उसे इंटरनेट का सबसे मशहूर बच्चाबाजीराव मस्तानी में छिपी है एक और लव स्टोरी ;)दुनिया के सबसे इंटरेस्टिंग आदमी की नौकरी चली गई