रॉन्ग सिग्नल: एलन मस्क ने मैसेजिंग ऐप को रेकमंड किया तो इस कंपनी के शेयर्स सैकड़ों गुना चढ़ गए
कॉमेडी ऑफ़ एरर...
Advertisement

दो आखर. (तस्वीर: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
‘यूज़ सिग्नल’. मतलब ‘सिग्नल का प्रयोग करो’. एलन मस्क के इन दो शब्दों के ट्वीट ने जितनी तबाही दुनिया भर में मचा डाली है उतनी प्रतिबंधित किताबों ने सोवियत संघ में नहीं मचाई होगी. कुछ चीजों के बारे में तो आपको पहले से ही पता होगा. लेकिन हम जो बताने वाले हैं, वो है इस चेन रिऐक्शन की सबसे नयी कड़ी. चलिए फटाफट शुरू से शुरू करते हैं. कुछ चीज़ें आपको दो-तीन दिन पुरानी लगेगी लेकिन उनके बारे में बात करना ज़रूरी है. हम शॉर्ट रखेंगे, प्रॉमिस.
अब तक क्या हुआ?
तो बात शुरू हुई वॉट्सऐप से. वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी बदली. कहा कि वॉट्सऐप अब यूजर्स का डेटा फेसबुक से शेयर करेगा. हां करते हो तो ठीक है, नहीं तो 8 फरवरी से वॉट्सऐप बंद हो जाएगा. इसके बाद एलॉन मस्क का ट्वीट आया. जिसके बारे में शुरू में ही बात हुई थी. ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं.
पढ़ें: वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से दुखी हैं तो इन मैसेजिंग ऐप्स को ट्राई कीजिए
बहरहाल मस्क के इस ट्वीट के बाद हुआ ये कि दुनियभर में सिग्नल ऐप को डाउनलोड करने वालों की तादाद अचानक से इतनी बढ़ गई कि ऐप की डाउनलोडिंग और वेरिफ़िकेशन जैसे कई कामों में बाधा आने लगी. ‘सिग्नल ऐप’ के वेरिफ़ाइड अकाउंट से इसे लेकर ट्वीट भी किए गए. ‘सिग्नल ऐप’ ने बड़े ख़ुश होकर अपने यूज़र्स से इस दिक्कत के लिए माफ़ी मांगी.
गूगल फ़ाइनेंस के कुछ स्क्रीनग्रैब का कोलाज.
ये रिटर्न दुनिया की किसी भी इन्वेस्टमेंट से हुए रिटर्न से तुलना करने पर बहुत ज़्यादा लग रहा है. मतलब आपने अतीत में कौन सी ऐसी स्कीम सुनी है जो आपके पैसे 4-5 दिन में क्या 4-5 सालों में 116 गुना कर दे?
पर फिर भी इसे इतनी बड़ी बात इसलिए नहीं माना जा सकता क्यूंकि भई दुनिया के सबसे अमीर और कुछ सबसे जिनियस जीवित लोगों में से एक ने इस कंपनी को रिकमेंड किया है. साथ ही उस बंदे, यानी मस्क ने अपने एक दूसरे ट्वीट में ये भी कहा कि उन्होंने इस कंपनी को अतीत में दान दिया है और आगे भी देते रहेंगे. तो इस कंपनी के शेयर्स बढ़ने पर आश्चर्यचकित होना तो बनता है लेकिन उतना नहीं. बड़ा आश्चर्य तो अभी बाक़ी है. लेकिन चला (चढ़) गया रॉन्ग सिग्नल दरअसल जिसके शेयर्स 116 गुना हो गए, वो ‘सिग्नल’, वो कंपनी थी ही नहीं जिसको मस्क ने रिकमेंड किया था. न ही शेयर मार्केट में चढ़ने वाली इस सिग्नल का दूर-दूर तक ‘सिग्नल ऐप’ से कोई संबंध है. ये तो अमेरिका के टेक्सस राज्य की एक छोटी सी मेडिकल डिवाइस कम्पनी है. जो कि ‘सिग्नल एडवांस, इंक’ के नाम से रजिस्टर्ड है.
इस बात को सिग्नल ऐप ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से क्लियर किया. एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,
वैसे आपको ये भी बता दें कि ख़बर लिखने तक ‘सिग्नल एडवांस, इंक’ के शेयर्स घटकर 15.16 डॉलर के क़रीब पहुंच गए हैं.
स्क्रीनग्रैबः गूगल फाइनेंस
चलते-चलते थोड़ी एक्स्ट्रा जानकारी सिग्नल ने अपने ट्वीट में लिखा हम एक इंडिपेंडेंट 501c3 हैं. इस 501c3 का मतलब क्या है? यूनाइटेड स्टेट्स कोड के टाइटल 26 के सेक्शन 501(c)(3) के मुताबिक, ये एक ऐसी संस्था है जो कॉर्पोरेशन, ट्र्स्ट, एक असंगठित संघ या ऐसी संस्था हो सकती है जिसे इनकम टैक्स चुकाने से छूट मिली हुई है.
वैसे न एलन ने ये कहा कि ये ट्वीट उन्होंने वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी बदलने के चलते किया है, और न ही हम इसे कंफर्म कर सकते हैं. लेकिन दोनों को जोड़कर इसलिए देखा गया क्योंकि वॉट्सऐप की तरह सिग्नल भी एक मैसेजिंग ऐप है. लेकिन प्राइवेसी के मामले में वो अपने यूज़र्स का कहीं बेहतर ख़्याल रखता हैं. आपको तो पता ही होगा कि फ़ेसबुक की तरह ही वॉट्सऐप भी जकरबर्ग अंकल का ही है.Use Signal
— Elon Musk (@elonmusk) January 7, 2021
पढ़ें: वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से दुखी हैं तो इन मैसेजिंग ऐप्स को ट्राई कीजिए
बहरहाल मस्क के इस ट्वीट के बाद हुआ ये कि दुनियभर में सिग्नल ऐप को डाउनलोड करने वालों की तादाद अचानक से इतनी बढ़ गई कि ऐप की डाउनलोडिंग और वेरिफ़िकेशन जैसे कई कामों में बाधा आने लगी. ‘सिग्नल ऐप’ के वेरिफ़ाइड अकाउंट से इसे लेकर ट्वीट भी किए गए. ‘सिग्नल ऐप’ ने बड़े ख़ुश होकर अपने यूज़र्स से इस दिक्कत के लिए माफ़ी मांगी.
अब आते हैं एक और खबर पर 7 जनवरी, 2021 को मस्क ने ट्वीट किया और 7 जनवरी को ही ‘सिग्नल’ के शेयर 11000% से भी अधिक बढ़ गए. मतलब सोचिए 6 जनवरी को जब मार्केट बंद हुआ था इसका शेयर 0.60 डॉलर या 60 सेंट का था और 12 जनवरी को ये 70 डॉलर तक पहुंच गया मतलब 116 गुना या 11667 प्रतिशत हो गया. इसे यूं कह सकते हैं कि अगर आपने इस कंपनी के शेयर्स में 7 जनवरी, 2021 को 1000 रुपये लगाए होते तो 11 जनवरी बीतते-बीतते वो एक लाख से ज़्यादा रुपये हो गए होते.Verification codes are currently delayed across several providers because so many new people are trying to join Signal right now (we can barely register our excitement). We are working with carriers to resolve this as quickly as possible. Hang in there.
— Signal (@signalapp) January 7, 2021
गूगल फ़ाइनेंस के कुछ स्क्रीनग्रैब का कोलाज.ये रिटर्न दुनिया की किसी भी इन्वेस्टमेंट से हुए रिटर्न से तुलना करने पर बहुत ज़्यादा लग रहा है. मतलब आपने अतीत में कौन सी ऐसी स्कीम सुनी है जो आपके पैसे 4-5 दिन में क्या 4-5 सालों में 116 गुना कर दे?
पर फिर भी इसे इतनी बड़ी बात इसलिए नहीं माना जा सकता क्यूंकि भई दुनिया के सबसे अमीर और कुछ सबसे जिनियस जीवित लोगों में से एक ने इस कंपनी को रिकमेंड किया है. साथ ही उस बंदे, यानी मस्क ने अपने एक दूसरे ट्वीट में ये भी कहा कि उन्होंने इस कंपनी को अतीत में दान दिया है और आगे भी देते रहेंगे. तो इस कंपनी के शेयर्स बढ़ने पर आश्चर्यचकित होना तो बनता है लेकिन उतना नहीं. बड़ा आश्चर्य तो अभी बाक़ी है. लेकिन चला (चढ़) गया रॉन्ग सिग्नल दरअसल जिसके शेयर्स 116 गुना हो गए, वो ‘सिग्नल’, वो कंपनी थी ही नहीं जिसको मस्क ने रिकमेंड किया था. न ही शेयर मार्केट में चढ़ने वाली इस सिग्नल का दूर-दूर तक ‘सिग्नल ऐप’ से कोई संबंध है. ये तो अमेरिका के टेक्सस राज्य की एक छोटी सी मेडिकल डिवाइस कम्पनी है. जो कि ‘सिग्नल एडवांस, इंक’ के नाम से रजिस्टर्ड है.
इस बात को सिग्नल ऐप ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से क्लियर किया. एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,
"जब स्टॉक एनालिस्ट कहते हैं कि मिक्स्ड सिग्नल मिल रहे हैं, तो क्या उनका मतलब ये होता है? ये समझा जा सकता है कि लोग सिग्नल के रिकॉर्ड ग्रोथ में इनवेस्ट करना चाहते हैं, लेकिन ये हम नहीं हैं. हम एक इंडिपेंडेंट संस्था हैं और हमारा एकमात्र इनवेस्टमेंट आपकी प्राइवेसी में है."
पूरे इश्यू पर ‘सिग्नल एडवांस’ के सीईओ डॉक्टर क्रिस हैमेल ने बाद में बयान भी दिया कि उनका ना तो ‘सिग्नल मैसेजिंग सर्विस’ और ना ही ‘मस्क’ से किसी भी तरह का कोई संबंध है. साथ ही उन्होंने ‘सिग्नल ऐप’ को उनकी इस सफलता पर बधाई भी दी है. मतलब शेयर बढ़ने पर नहीं, तेज़ी से बढ़ रहे डाउनलोड्स पर. क्यूंकि ‘सिग्नल ऐप’ तो शेयर मार्केट में लिस्टेड ही नहीं है.Is this what stock analysts mean when they say that the market is giving mixed Signals?
It's understandable that people want to invest in Signal's record growth, but this isn't us. We're an independent 501c3 and our only investment is in your privacy. pic.twitter.com/9EgMUZiEZf
— Signal (@signalapp) January 8, 2021
वैसे आपको ये भी बता दें कि ख़बर लिखने तक ‘सिग्नल एडवांस, इंक’ के शेयर्स घटकर 15.16 डॉलर के क़रीब पहुंच गए हैं.
स्क्रीनग्रैबः गूगल फाइनेंसचलते-चलते थोड़ी एक्स्ट्रा जानकारी सिग्नल ने अपने ट्वीट में लिखा हम एक इंडिपेंडेंट 501c3 हैं. इस 501c3 का मतलब क्या है? यूनाइटेड स्टेट्स कोड के टाइटल 26 के सेक्शन 501(c)(3) के मुताबिक, ये एक ऐसी संस्था है जो कॉर्पोरेशन, ट्र्स्ट, एक असंगठित संघ या ऐसी संस्था हो सकती है जिसे इनकम टैक्स चुकाने से छूट मिली हुई है.

.webp?width=60&quality=30)