सिसोदिया से बढ़ी AAP के गिरफ्तार नेताओं की लिस्ट, जानें कब, किसे, क्यों जाना पड़ा जेल
2015 से अब तक गिरफ्तार हुए AAP विधायकों/नेताओं की लिस्ट बहुत लंबी है.
.webp?width=210)
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को कुछ ही देर में अदालत में पेश किया जाएगा. CBI ने रविवार, 26 फरवरी को आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग ‘नहीं’ कर रहे थे, इस वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई. सिसोदिया की गिरफ्तारी से (AAP) के उन नेताओं की सूची बढ़ गई है जिन्हें अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है.
खिरकी एक्सटेंशन कनेक्शन और एम्स सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के आरोप में सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी से लेकर एक महिला को हत्या और बलात्कार के लिए डराने-धमकाने के आरोप में अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी तक, कई AAP नेता पहले गिरफ्तार हो चुके हैं.
1. सोमनाथ भारतीपूर्व कानून मंत्री और मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था. भारती पर उनकी पत्नी ने हत्या करने और घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद एम्स में संपत्ति को नुकसान पुहंचाने और सुरक्षा गार्ड से मारपीट करने के मामले में भी सोमनाथ भारती सुर्खियों में आए थे. सुरक्षा गार्ड से मारपीट केस में 2021 में दिल्ली की एक अदालत ने सोमनाथ को 2 साल की सजा सुनाई थी.
संदीप कुमार सुल्तान पुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते थे. उन्होंने केजरीवाल सरकार में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण और महिला व बाल कल्याण मंत्री के रूप में काम किया. संदीप पर एक महिला ने यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगाए थे. इस केस में एक सेक्स टेप भी सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया था.
ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या के लिए डराने-धमकाने के आरोप लगाए थे. दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप भी अमानतुल्लाह पर लगे थे. दिल्ली की एक अदालत ने कहा था कि कार्रवाई के लिए अदालत के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.
महरौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक नरेश यादव को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला में कुरान के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया था. 2021 में कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था.
कोंडली विधायक मनोज को पुलिस ने 10 जुलाई, 2015 को गिरफ्तार किया था. उन्हें कथित धोखाधड़ी और जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यही नहीं, मनोज को घरेलू हिंसा के एक मामले में दिल्ली महिला आयोग के समक्ष भी पेश होना पड़ा था. घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट ने साल 2020 में मनोज को बरी कर दिया था.
जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी कानून की डिग्री रखने के आरोप में साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था. वो आप सरकार में तत्कालीन कानून मंत्री थे. तोमर डेढ़ महीने तिहाड़ जेल में भी रहे थे.
संगम विहार से AAP विधायक दिनेश पर जून 2016 में एक महिला ने दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया था. दिनेश को छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2016 में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने दिनेश पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए थे, और FIR दर्ज कराई थी.
मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर दंगा भड़काने के आरोप लगे थे. नवंबर 2015 में इसी आरोप में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
नरेला क्षेत्र के विधायक शरद को पुलिस ने जून 2016 में गिरफ्तार किया था. उन पर आम आदमी पार्टी की एक कार्यकर्ता सोनी मिश्रा ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे.
जारवाल को जुलाई 2016 में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2014 में दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोप में भी जारवाल को गिरफ्तार किया गया था. वो देवली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे.
सिसोदिया से पहले आप नेता सत्येंद्र जैन को ED ने पिछले साल मई में कथित हवाला लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था. ED ने एक्साइज पॉलिसी केस में भी जैन से पूछताछ की थी.
पंजाब की भटिंडा ग्रामीण सीट से विधायक रतन को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था.
नई शराब नीति को लेकर 22 जुलाई 2022 के दिन दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की थी. सक्सेना ने सिसोदिया पर नीति बनाते वक्त नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए. वहीं, BJP ने केजरीवाल सरकार पर नए टेंडर के बाद गलत तरीके से शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ माफ करने के आरोप लगाए थे.
वीडियो: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले CBI ने 8 घंटे पूछताछ की, दिल्ली शराब घोटाला का मामला.

.webp?width=60)

