चेक कर लो, किस नरक में जाओगे आप?
अकेले मिठाई खाने वाले और नाइटफॉल वाले लोग भी सावधान हो जाओ. क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है.
Advertisement

Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
हिंदू श्रद्धालु मौत के बाद स्वर्ग जाना चाहते हैं. इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा पुण्य करते हैं और पाप से बचने की कोशिशें करते हैं.
लेकिन ब्रह्मपुराण के मुताबिक, ऐसी मामूली चीजों पर भी नरक का प्रावधान है कि आप हैरान रह जाएंगे. मसलन अकेले मिठाई खाने, झूठ बोलने, मेहमानों को दिए बिना खुद खाने, बाजीगरी से कमाई करने और कुत्ता पालने पर भी नरक मिलता है. यहां तक कि दिन में नाइटफॉल होने पर भी नरक नसीब होता है. मौजूदा दुनिया में नरक से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन मालूम पड़ता है.
वीर्यपान करने, बहन-बेटी-बहू से दुराचार, गोहत्या, गुरु की पत्नी से संभोग और शराब बेचने पर भी नरक मिलता है. ब्रह्मपुराण में यह भी लिखा हैकि नरक में लोग नीचे मुंह करके लटका दिए जाते हैं और उसी हालत में उनको स्वर्ग का सुख दिखलाकर जलील करवाया जाता है. तेल में तलने या पकौड़े बनाने वाली बात कमसकम ब्रह्मपुराण में तो नहीं लिखी है.
ये भी पढ़ेंः
स्थावर, कीट, पानी में रहने वाले पक्षी, पशु, मनुष्य, धर्मात्मा, देवताऔर मोक्षप्राप्त महात्मा- इन लोगों को क्रमश: एक से दूसरे सौ गुना श्रेष्ठ माना गया है.नरक कई तरह के हैं, जिनमें से कुछ का ब्योरा हम यहां दे रहे हैं. जानिए किस काम पर मिलता है कौन सा नरक: 1. कृमिपूय नरक - लाख, मांस, रस, तिल और नमक बेचने वाला ब्राह्मण - अकेले मिठाई खाने वाला - बिल्ली, मुर्गा, बकरा, कुत्ता, सुअर और चिड़िया पालने वाला 2. रुधिरांध नरक - रंगमंच पर नाचकर कमाई करने वाला ब्राह्मण - पर्व के दिन स्त्री से संभोग करने वाला ब्राह्मण - नाव चलाने, दूसरों को जहर देने, चुगली खाने और भैंस से जीविका कमाने वाला ब्राह्मण - दूसरों के घर में आग लगाने, मित्रों की हत्या करने, शकुन बताकर पैसे ऐंठने, गांव भर की पुरोहिती करने और शराब बेचने वाला ब्राह्मण 3. कृच्छु नरक - वीर्यपान करने, मर्यादा तोड़ने, अपवित्र रहने और बाजीगरी से जीविका कमाने वाला 4. श्वभोजन नरक - ब्रह्मचारी होकर दिन में सोने और सपने में वीर्यपात (नाइटफॉल) करने वाला 5. रौरव नरक - भ्रूण हत्या, गुरु हत्या, गोहत्या और दूसरों की सांस रोककर मार डालने पर 6. तप्तकुंभ नरक - क्षत्रिय, वैश्य की हत्या करना, गुरुपत्नी से अफेयर, बहन से दुराचार औराजदूत की हत्या 7. तप्तलोह नरक - शराब या शेर को बेचना, अपने भक्त का त्याग 8. महाज्वाल नरक - बेटी या बहू से समागम करने वाला 9. शबल नरक - गुरुजनों का अपमान, गालियां देना, वेदों को दूषित करना, वेदों को बेचना या अगम्या स्त्रियों के साथ समागम करना 10. अधोमुख नरक - यज्ञ के अनधिकारियों से यज्ञ करवाना, केवल नक्षत्र बताकर जीविका चलाना (Source: ब्रह्मपुराण ) ये स्टोरी कुलदीप ने की थी।
ये भी पढ़ेंः

