अवध ओझा ने राजनीति में जाने का अपना रास्ता बता दिया!
ओझा सर बोले- 'मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन... '

लल्लनटॉप अड्डा. लल्लनटॉप का सालान जलसा. इस बार लगा मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में. कई हस्तियों ने जलसे में शिरकत की. शिक्षक, काउंसलर, आंत्रप्रेन्योर. मस्त तबियत के आदमी और कमाल की हिस्ट्री बांचने वाले अवध ओझा सर भी अड्डे पर आए. सोशल मीडिया के दौर में ओझा सर (Ojha Sir) ख़ूब वायरल हैं.
लल्लनटॉप अड्डे के मंच पर सिद्धांत मोहन ने उनसे बातचीत की. ओझा सर की पॉपुलैरिटी और बातचीत के अंदाज को देख कर अक्सर एक सवाल उठता है कि क्या वो राजनीति में उतरेंगे? क्या वो चुनाव लड़ेंगे? आखिरकार ये सवाल लल्लनटॉप अड्डे पर उनसे पूछ ही लिया गया.
अवध ओझा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा,
जल्द ही अवध ओझा ये काम करने वाले हैंपिछले दिनों ओझा सर लल्लनटॉप के 'गेस्ट इन द न्यूज़ रूम' कार्यक्रम में भी आए थे. तब भी उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया था. तो उन्होंने बताया था कि वे भविष्य में क्या करने वाले हैं.
उनका कहना था,
अवध ओझा के मुताबिक उनका स्कूल बोर्डिंग होगा. और वो उनकी और उनकी टीम की तरफ से देश के लिए योगदान होगा.
वीडियो देखें: अवध ओझा ने श्रद्धा वालकर और मास्टर को पीटने पर क्या बताया?

.webp?width=60)

