मुंबई में 9 दिसंबर की शाम BEST बस से हुए एक्सीडेंट (Mumbai BEST bus accident)में 6 लोगों की मौत हो गई है. कुर्ला इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में बस ने कईगाड़ियों और लोगों को कुचल दिया. हादसे में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं.पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगायागया है. पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया है कि वो इलेक्ट्रिक बस के ऑटोमैटिकट्रांसमिशन से असहज था. ड्राइवर ने आगे कहा कि उसे ऑटोमेटिक बस चलाने का काम 1दिसंबर को दिया गया था. इससे पहले उसने एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के लिए मैनुअलट्रांसमिशन वाली बस ही चलाई थी. देखें वीडियो.