The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Zomato delivery man forced to remove Santa Claus dress in MP

बीच सड़क जोमैटो डिलीवरी बॉय की सैंटा वाली ड्रेस उतरवा दी, बुलवाया 'जय श्रीराम', वीडियो वायरल

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया का कहना था कि हिंदू त्योहारों पर ऐसी ड्रेस पहनकर संदेश नहीं दिया जाता, लेकिन ईसाई और मुस्लिम त्योहारों के दौरान डिलीवरी बॉय को इस तरह के प्रचार करने की अनुमति दी जाती है. इस घटना का वीडियो खूब वायरल है.

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024, 08:22 PM IST)
Zomato delivery man forced to remove Santa Claus attire in MP
डिलीवरी बॉय ने कार्यकर्ताओं से पोशाक उतारते हुए पहनने की वजह भी बताई (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जोमैटो (Zomato) के फूड डिलीवरी बॉय को रोड पर रोककर उससे सैंटा क्लॉस (Santa Claus) की ड्रेस उतरवा दी गई. जानकारी के मुताबिक डिलीवरी बॉय की कॉस्ट्यूम उतरवाने वाले लोग हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. बीच सड़क क्या-क्या हुआ जोमैटो (Zomato) के फूड डिलीवरी बॉय के साथ. आइए आगे जानते हैं. 

25 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक डिलीवरी बॉय सैंटा क्लॉस की कॉस्ट्यूम पहने दिख रहा है. उसे कुछ लोगों ने रोककर जब इसके बारे में पूछा तो जोमैटो के लिए काम करने वाले डिलीवरी बॉय ने बताया कि उसे कंपनी की ओर से क्रिसमस डे के दिन सैंटा क्लॉस की ड्रेस पहनने के लिए दी गई थी. इस पर वीडियो बना रहे शख्स ने डिलीवरी बॉय से कहा,

“हिंदू त्योहारों में तुम क्यों नहीं भगवान राम की पोशाक या भगवा कपड़ा पहनकर डिलीवरी करते हो?”

आजतक से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया का कहना था कि हिंदू त्योहारों पर ऐसी ड्रेस पहनकर संदेश नहीं दिया जाता, लेकिन ईसाई और मुस्लिम त्योहारों के दौरान डिलीवरी बॉय को इस तरह के प्रचार करने की अनुमति दी जाती है. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बॉय से कहा कि वो अपनी ये पोशाक उतार दे और जोमैटो कंपनी के कपड़ों में डिलीवरी करे.

ये भी पढ़ें:- शख्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा सुझाव दिया, जोमैटो के मालिक ने पढ़ते ही नौकरी ऑफर कर दी

डिलीवरी बॉय ने कार्यकर्ताओं से पोशाक उतारते हुए ये भी बताया कि जोमैटो कंपनी उनसे सेल्फी या तस्वीर मांगती है कि उन्होंने पोशाक पहनी है कि नहीं. अगर उन्होंने पोशाक नहीं पहनी होती है, तो उनके पैसे काट लिए जाते हैं और उनकी आईडी भी वापस ले ली जाती है. इस पर कार्यकर्ता कहते हैं,

‘जब सेल्फी भेजनी होगी, तब पहनकर भेज देना.’

इसके बाद वो डिलीवरी बॉय से कपड़े उतरवाकर रख लेते हैं और ‘जय श्री राम’ कहकर रवाना कर देते हैं. इस मामले में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. कंपनी की प्रतिक्रिया आते ही उसकी जानकारी भी हम साझा करेंगे.

वीडियो: Zomato, Swiggy ने लोगों को दिया झटका, दो शहरों में खाना हुआ मंहगा

Advertisement

Advertisement

()