The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Woman dies after vehicle overturns on highway after being chased by drunk youth at Panagarh West bengal

बर्धमान हादसा: महिला की कार के पीछे नहीं पड़े थे युवक, पुलिस ने अब अलग ही दावा किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित ईव टीजिंग का कोई सबूत नहीं है. पीड़िता की कार में मौजूद लोगों के बयान के अनुसार ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2025, 11:28 PM IST)
Woman dies after vehicle overturns on highway after being chased by drunk youth at Panagarh West bengal
ड्राइवर के मुताबिक दूसरी कार में सवार लोग महिला को गंदे इशारे कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मामले पर अलग बयान दिया है. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में हाईवे पर कार पलटने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. 23 फरवरी को हुई ये दुर्घटना कथित तौर पर हुंडई क्रेटा में सवार नशे में धुत कुछ लोगों द्वारा महिला का पीछा करने के बाद हुई. महिला चंदननगर से बिहार के गया जा रही थी. हालांकि, घटना के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईव टीजिंग की बात को खारिज कर दिया. पुलिस ने कहा कि ये रोड रेज का मामला है. लेकिन महिला के साथ कार में मौजूद ड्राइवर ने कहा था कि दूसरी कार में बैठे युवक बदतमीजी कर रहे थे.

इंडिया टुडे से जुड़े सूर्याग्नि रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक हुंडई क्रेटा के ड्राइवर राजदूत शर्मा ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब एक सफेद रंग की कार से दो बार टक्कर लगी. इसमें चंदननगर निवासी पीड़िता की मौत हो गई. ड्राइवर ने बताया,

"ये घटना रात 12.30 बजे की है, जब हम चंदननगर से गया जा रहे थे. हमारी मैडम ने पेट्रोल पंप पर पेमेंट किया और मैं आधा किलोमीटर भी नहीं चला था कि एक सफेद कार ने हमें बाईं ओर से टक्कर मारी. हमने डिवाइडर के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की. लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. इसके बाद मैं पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर चला गया, कार ने हमें फिर से टक्कर मारी और कार पलट गई. जिसमें मैडम की मौत हो गई. तीन लोग पीछे की सीट पर थे और मैडम और मैं आगे की सीट पर. दूसरी कार में करीब पांच लोग थे और वो मैडम को गंदे इशारे कर रहे थे."

पुलिस ने इसे रोड रेज का मामला बताया

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की कार में और भी लोग सवरा थे. ड्राइवर के मुताबिक दूसरी कार में सवार लोग महिला को गंदे इशारे कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मामले पर अलग बयान दिया है. मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे रोड रेज का मामला बताया है. फुटेज में पीड़िता की कार आरोपियों का पीछा करती दिख रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी ने बताया,

“मृतक की उम्र 25 साल थी और बाकी दोनों लोग अब ठीक हैं. हमने अपनी जांच की, रात 12:06 बजे पीड़ित की कार ने गलसी इलाके में ईंधन लिया. फिर वो NH2 पर गया की ओर चले गए. एक हुंडई क्रेटा, जो आरोपी की कार है, आगे चल रही थी और पीड़ित की कार उससे आगे निकल गई और मामूली टक्कर हो गई. थोड़ी देर के बाद पीड़ित की कार एक प्वाइंट पर रुकी और हुंडई क्रेटा ने उसे ओवरटेक किया और पानागढ़ की ओर बढ़ गई. पीड़िता की कार ने पानागढ़ इलाके तक उसका पीछा किया.”

अधिकारी ने आगे बताया,  

“हमारे पास इसके पूरे सबूत है कि हुंडई क्रेटा आगे चल रही थी और पीड़ित की कार उसके पीछे थी. पानागढ़ में एक स्थान पर, आरोपी की कार एक गली के अंदर चली गई और जब पीड़िता की कार ने मुड़ने की कोशिश की तो वो पलट गई.”

अधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों से पूछताछ की गई है, और उनके बयान लिए गए हैं. ये रोड रेज का मामला था. अधिकारी ने बताया कि कथित ईव टीजिंग का कोई सबूत नहीं है. पीड़िता की कार में मौजूद लोगों के बयान के अनुसार ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं.

वीडियो: Bikaner: नेशनल लेवल पावलिफ्टर की मौत, 10 सेकेंड में ऐसा क्या हुआ जो चली गई जान?

Advertisement

Advertisement

()