7 मिनट लेट पहुंचे कैब ड्राइवर से लड़की बोली, "दो टके की औकात है तेरी", फिर थूका भी
कैब में बैठी महिला कैब ड्राइवर को भद्दी भाषा में डांटते हुए दिखाई दे रही है, यहां तक कि वो उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी भी देती है.

इंटरनेट पर भतेरे किस्म का कॉन्टेंट मिल जाता है. या ये भी कह सकते हैं कि इंटरनेट की दुनिया में कॉन्टेंट की कमी नहीं है. फिर चाहे मीम्स की बात हो, या कुछ विवादास्पद वीडियो या फोटो हो. वायरल होने के बाद मामला और बढ़ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करती और चिल्लाती नजर आ रही है. वजह ये थी कि उसकी कैब 7 मिनट लेट पहुंची थी.
सोशल मीडिया वेबसाइट X पर ये वीडियो कई लोगों ने शेयर किया है. इसे लाखों लोग अभी तक देख चुके हैं. कैब लेट पहुंची तो महिला कैब ड्राइवर के ऊपर चीखने-चिल्लाने लगी. इस दौरान ड्राइवर धैर्य के साथ महिला की बात सुनता रहता है. उसने महिला से कैब से उतरने के लिए भी कहा. लेकिन वीडियो में महिला के चिल्लाने की आवाज लगातार सुनाई दे रही है.
कैब में बैठी महिला कैब ड्राइवर को भद्दी भाषा में डांटते हुए दिखाई दे रही है. वो उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी भी दे रही है. वो ड्राइवर से कहती है, “तेरी औकात ड्राइवर वाली है… दो टके की…” इस पर ड्राइवर ने जवाब दिया,
“आप मेरी शिकायत कर दो.”
फिर लड़की ने चिल्लाते हुए कहा,
"करूंगी मैं!"
इसके बाद वो कहती है,
“तुम लेट होने के पैसे लेते हो कि नहीं.. हर मिनट के दो रुपये एक्स्ट्रा लेते हो. खुद लेट आए उसके पैसे कौन देगा? तू है कौन.. जो मैं तेरी सुनूं.”
इस पर कैब ड्राइवर कहता है कि वो एक ड्राइवर है. तो महिला जवाब देती है,
“ड्राइवरों की नहीं सुनती मैं. अपने कंपनी हेड से बात करा... मैं तेरी नहीं सुनूंगी. मेरे को ऑफिस पहुंचना है. 11 बजे कैब बुक करने का क्या फायदा हुआ? सारी गलती तेरी है, तू गलती मानना सीख. नहीं सीखेगा तो तू जिंदगी भर ड्राइवर बनकर ही रहेगा... बच्चों को भी ड्राइवर बनाना.”
युवती कैब ड्राइवर के लिए भद्दी भाषा का भी इस्तेमाल करती है. अब इसका वीडियो वायरल है.
लेकिन बात चिल्लाने और गाली-गलौज पर खत्म नहीं हुई. महिला ने कैब से बाहर निकलने से पहले ड्राइवर पर थूक भी दिया.
उधर ड्राइवर ने झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि इसमें दोनों का ही चेहरा नहीं दिख रहा है, केवल बातें सुनाई दे रही हैं. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कॉमेंट्स किए. एक यूजर ने ओला कैब्स को टैग कर लिखा,
X पर एक और यूजर ने लिखा,
कैब लेट होने को लेकर एक यूजर ने लिखा,
एक सज्जन ने लिखा,
महिला की ये हरकत देख सोशल मीडिया पर अधिकतर लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही ये भी कहा कि कंपनी को कैब ड्राइवरों की सेफ्टी पर भी ध्यान देना चाहिए. आपका इस मामले पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट करके बताइए.
वीडियो: सोशल लिस्ट: इन देसी क्रिएटर्स ने इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल करने के सारे नियम तोड़ दिए हैं!

.webp?width=60)

