The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Will rid Bengal of infiltrators Amit Shah's poll pitch on Mamata Banerjee's turf

‘घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने TMC पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि Mamata Banerjee की सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से पश्चिम बंगाल में विकास ठप पड़ गया है. PM Modi की सभी अच्छी योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट की भेंट चढ़ रही हैं.

Advertisement
Will rid Bengal of infiltrators Amit Shah's poll pitch on Mamata Banerjee's turf
बीजेपी नेता ने कहा कि जनता का मूड पूरी तरह बदलाव चाहता है. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
30 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के शासन में पश्चिम बंगाल भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और खासकर घुसपैठ से जूझ रहा है. कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता में असुरक्षा और चिंता का माहौल बना हुआ है.

शाह ने कहा,

Embed

उन्होंने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी सरकार सीमाओं को सील नहीं कर सकती, ये काम केवल भाजपा ही कर सकती है. बीजेपी नेता ने कहा कि जनता का मूड पूरी तरह बदलाव चाहता है. अमित शाह ने कहा,

Embed

X
बीजेपी नेता ने कहा कि जनता का मूड पूरी तरह बदलाव चाहता है.

शाह ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य की खोई हुई शान वापस लौट आएगी. उन्होंने कहा,

Embed

घुसपैठियों को बाहर करेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बढ़ रही घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई. बंगाल से लगे हुए बांग्लादेश की स्थिति पर शाह ने कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

शाह ने ये भी दावा किया कि,

Embed

X
फेंसिंग का मुद्दा भी उठाया.
विकास ठप पड़ गया 

त्रिणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से पश्चिम बंगाल में विकास ठप पड़ गया है. पीएम मोदी की सभी अच्छी योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट की भेंट चढ़ रही हैं. गृह मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, ये आधिकारिक बयान आखिर किस दौर का है? उन्होंने कहा,

Embed

अर्थव्यवस्था पर भी घेरा

बंगाल की अर्थव्यवस्था को लेकर भी गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार को घेरा. उन्होंने कहा,

Embed

राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे को भी शाह ने उठाया. उन्होंने कहा,

Embed

X
पार्टी कायकर्ताओं की हत्या पर भी बोले.

अमित शाह ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कांग्रेस को कई साल तक, कम्युनिस्ट पार्टी को 34 साल और टीएमसी को 15 साल तक जनता ने पूरा मौका दिया. इन सभी पार्टियों का रिकॉर्ड राज्य को पीछे धकेलने का रहा है, जबकि भाजपा का रिकॉर्ड लोगों को आगे ले जाने का है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पश्चिम बंगाल SIR में 58 लाख नाम कटे, TMC-BJP आपस में क्यों भिड़े?

Advertisement

Advertisement

()