The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Why Cricket Stadium on the name of MS Dhoni Sealed

एमएस धोनी के नाम वाला क्रिकेट स्टे‍डियम सील हो गया

जयपुर में स्थ‍ित एम एस धोनी क्रिकेट स्टेडियम को जेएमसी ने सील कर दिया है. हालांकि, इस स्टेडियम का क्रिकेटर एम एस धोनी से लेना देना नहीं है.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (अपडेटेड: 17 मार्च 2026, 07:39 PM IST)
MS Dhoni Cricket Stadium
जयपुर में स्थ‍ित एम एस धोनी क्रिकेट स्टेडियम सील कर दिया गया है. (फोटो-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी के नाम पर जयपुर में एक क्रिकेट स्टेडियम है. खबर पर जाने से पहले ही ये बता दें कि इस स्टेडियम का खुद धोनी से कोई लेना-देना नहीं है. इसे चलाने वालों ने इसे ये नाम दिया है. अब खबर है कि ये स्टेडियम सील कर दिया गया है. सिकर रोड स्थ‍ित इस स्टेडियम पर जयपुर नगर निगम (JMC) ने कार्रवाई की है. 

मामला शहरी विकास टैक्स से जुड़ा है. जेएमसी के अध‍िकारियों के मुताबिक, स्टेडियम ऑपरेटर्स पर 42 लाख रुपये का बकाया था. कई बार नोटिस भेजने के बावजूद जब पेमेंट क्लीयर नहीं की गई तब जेएमसी ने ये कार्रवाई की.

धोनी से कोई लेना-देना नहीं

मुरलीपुरा जोन के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेडियम पर ये बकाया 2007 से 2025 के बीच जमा हो गया था. कई बार रिमाइंडर्स देने के बावजूद पेमेंट नहीं की गई. इसी कारण, सिविक रेवेन्यू टीम ने स्टेडियम को सील कर दिया. स्टेडियम का नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रखा गया था.  हालांकि, इस स्टेडियम का नाम भले ही धोनी के नाम पर हो. लेकिन, इसका पूर्व भारतीय क्रिकेटर से कोई लेना देना नहीं है. 

ये भी पढ़ें : क्या गंभीर ने हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था T20I कप्तान?

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि इस स्टेडियम में एमएस धोनी की एकेडमी चलती थी. धोनी ने 2020 में जयपुर में यहां अपनी एकेडमी तो खोली थी, लेकिन उनके पार्टनर मिहिर दिवाकर के साथ उनके रिश्ते बाद में खराब हो गए थे. धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर आपराधिक मामला भी दर्ज कराया था. इस मामले में मिहिर की 2024 में गिरफ्तारी भी हुई थी. जयपुर में चल रही एकेडमी के अब भी वही निदेशक थे.    

जेएमसी ने कई जोन में की कार्रवाई

जेएमसी की इस ड्राइव में मुरलीपूरा जोन की कुछ दुकानों पर भी कार्रवाई की गई. जिन दुकानों पर 2 लाख रुपये के आसपास शहरी विकास टैक्स बकाया था, उन पर भी कार्रवाई की गई है. जेमएसी ने दूसरे जोन में भी कार्रवाई की. जगतपुरा जोन में भी 3 प्रोपर्टी बकाया टैक्स को लेकर सील की गई है. वहीं, संगानर जोन की 6 प्रोपर्टी शहरी विकास टैक्स बकाया होने के कारण सील की गईं. 

वीडियो: MS धोनी ने गौतम गंभीर की मुस्कान पर किया पोस्ट, हेड कोच ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()