The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • who is khushnuma ansari aka neha lady don of lawrence gang arrested by delhi police

लॉरेंस गैंग से संबंध, दिन में ब्यूटी पॉर्लर, रात में 'मैडम जहर', दिल्ली में पकड़ी गई लेडी डॉन की कहानी

Lawrence gang Khushnuma aka Neha: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटर बॉबी कबूतर के साथ उसकी गर्लफ्रैंड खुशनुमा उर्फ नेहा को भी पकड़ा है. उसके बारे में जो खुलासे हुए हैं, वो चौंकाने वाले हैं.

Advertisement
pic
pic
सचिन कुमार पांडे
| अरविंद ओझा
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 10:29 AM IST)
who is khushnuma ansari aka neha lady don of lawrence gang arrested by delhi police
नेहा इंस्टाग्राम पर ब्यूटी टिप्स और मेकअप के रील्स भी शेयर करती थी. (Photo: Instagram/ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शूटर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर को पकड़ लिया है. आरोप है कि उसी ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी. इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर दिशा पटानी के घर पर फायरिंग के मामले में भी बॉबी कबूतर का नाम सामने आया था. पुलिस का दावा है कि बॉबी ने ही शूटर्स को विदेश से हथियार मुहैया कराए थे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बॉबी कबूतर कम से कम 6 हत्या के मामलों में वांटेड था. कथित तौर पर बॉबी लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का एक्टिव शूटर था. उस पर दोनों गैंग को हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है. लेकिन बॉबी कबूतर के साथ एक और नाम जो पकड़ा गया है, वह चौंकाने वाला है. यह एक महिला है, जो कथित तौर पर बॉबी की गर्लफ्रैंड है.

गैंग की एक्टिव मेंबर

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा है. बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने 17 फरवरी की रात बॉबी कबूतर को उसके साथियों के साथ पकड़ा था. उस वक्त खुशनुमा उर्फ नेहा भी उसके साथ ही थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि नेहा भी गैंग की एक्टिव मेंबर थी. वह इतने सालों से लगातार बॉबी की छिपने में मदद कर रही थी. पुलिस के मुताबिक नेहा बॉबी की सबसे भरोसेमंद साथी थी. यहां तक कि वह गैंग के लिए भी सामान पहुंचाने और मेंबर्स के बीच संदेश देने और संपर्क बनाने में मदद करती थी.

baba kabootar neha lawrence
पुलिस ने बाबा कबूतर और नेहा के साथ अन्य गैंग मेंबर्स को किया गिरफ्तार. (Photo: ITG)
ब्यूटी पार्लर चलाती है नेहा

नेहा की गिरफ्तारी ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए हैं. इससे पता चला है कि लॉरेंस गैंग में महिलाएं भी एक्टिव हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि नेहा बिल्कुल आम लोगों की तरह जिंदगी जी रही थी और किसी को शक भी नहीं होता था कि वो एक खतरनाक गैंग के लिए काम करती थी. पुलिस के मुताबिक नेहा ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसका इंस्टाग्राम पर पेज भी है, जहां वह मेकअप से जुड़े वीडियोज शेयर करती थी.

lawrence hashim baba gang khushnuma alias neha bobby kabootar girlfriend
इंस्टाग्राम पर फोटो और रील्स शेयर करती थी नेहा. (Photo: Instagram/ITG)

यह भी पढ़ें- 'ये योगी आदित्यनाथ के गाल पर तमाचा', अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा हमला, 11 मार्च को ‘लखनऊ कूच’

इसके अलावा वह ब्यूटी टिप्स, रील्स और ग्लैमरस तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी. लेकिन पुलिस का दावा है कि इसी प्रोफाइल के जरिए वह गैंग मेंबर्स से संपर्क भी करती थी. पुलिस के मुताबिक नेहा लॉरेंस और हाशिम बाबा गैंग की अहम कड़ी थी. ऐसे में पुलिस गैंग में महिलाओं की इस कदर बढ़ती भूमिका को नया ट्रेंड मान रही है. अपराध जगत में भूमिका के कारण खुशनुमा उर्फ नेहा को अब 'लेडी डॉन' भी कहा जा रहा है. वहीं NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बॉबी और नेहा की गिरफ्तारी के समय भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किए थे. इसलिए जांचकर्ताओं ने नेहा को "मैडम जहर" भी कहना शुरू कर दिया.

वीडियो: सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

Advertisement

Advertisement

()