क्या उद्धव ठाकरे की सरकार ने फडणवीस को गिरफ्तार कराने की साजिश रची थी? जांच का आदेश
क्या शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को गिरफ्तार करने का प्लान बना रही थी? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए महाराष्ट्र की राजनीति में मुनादी पीट दी गई है. राज्य सरकार ने एक टीम गठित कर दी है.

क्या शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली सरकार देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और एकनाथ शिंदे (eknath shinde) को गिरफ्तार करने का प्लान बना रही थी? क्या दोनों नेताओं को एक कथित झूठे केस में फंसाने की साजिश चल रही थी? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए महाराष्ट्र की राजनीति में मुनादी पीट दी गई है. राज्य सरकार ने बाकायदा एक टीम गठित कर दी है. क्या है ये मामला आइए जानते हैं.
SIT टीम करेगी जांचमहा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य महायुति नेताओं को फंसाने की कथित साजिश की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT ) का गठन किया गया है.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, SIT टीम का नेतृ्त्व संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी करेंगे. जांच टीम का एलान महाराष्ट्र सरकार के उत्पादन शुल्क मंत्री शंभुराज देसाई ने किया है. टीम को 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में पीएम मोदी के भोज को लेकर क्यों बवाल मचा है?
मामले की सुगबुगाहट शुरू कैसे हुई?दरअसल, मामले की शुरुआत हुई संजय पुनमिया नाम के एक व्यापारी के दावा से. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने दावे में एक मीडिया हाउस के एक स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र किया. इसमें एक पूर्व पुलिस अधिकारी की टेलीफोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग है, जिसमें कहा जा रहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रहे थे. यह गिरफ्तारी इन नेताओं के खिलाफ एक मामले से जुड़ी होगी.
इन दावों के सामने आने के बाद BJP एमएलसी प्रवीण दरेकर ने इस कथित साजिश की जांच के लिए एक SIT गठित करने की मांग की. उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में एक पेन ड्राइव सामने रखी. दरेकर ने दावा किया कि इसमें उस स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो हैं जिसके तहत कथित साजिश का भंडाफोड़ हुआ है.
वीडियो: महाकुंभ में मची भगदड़ पर हंगामा, राहुल, सोनिया का बयान, बजट सत्र संसद में क्या हुआ?

.webp?width=60)

