100 करोड़ का टर्न ओवर, 6 लाख की GST और ‘रॉल्स रॉय’ खरीदने का सपना, ये वायरल रवि शर्मा है कौन?
नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े Viral Ravi Sharma का दावा है कि वो एक महीने में 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर करते हैं और 6 लाख रुपये प्रति महीना GST भरते हैं. उनका दावा ये भी है कि उनके पास एक से एक महंगी गाड़ियां हैं.

महीने का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ऊपर, 6 लाख जीएसटी, कई महंगी कारें, एक मीटिंग में बोलने आने के लिए 25,000 रुपये का तेल फूंक देना… ये दावे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल रवि शर्मा (Viral Ravi Sharma) के. इतना कुछ पा लेने का दावा करने वाले रवि के कुछ सपने भी हैं. मसलन कि वो एक और महंगी कार ‘रॉल्स रॉय’ (अरे वही ‘रॉल्स रॉयस’) खरीदना चाहते हैं. इतिहास गवाह है और भविष्य भी इसका साक्षी बनेगा कि इस तरह के दावों से आम लोगों को सपने दिखाने वाला व्यक्ति, नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा होता है.
ये वाले वायरल रवि शर्मा भी नेटवर्क मार्केटिंग के ‘सरगनाओं’ में से एक हैं. मशहूर किरदार दुग्गल साहब की तरह रवि शर्मा भी रूप बदलते हैं. दुग्गल साहब हर रोज रूप बदलते थे, लेकिन रवि शर्मा दिन में कई बार ऐसा करते हैं. वो कभी ‘स्टार पर्ल’ हो जाते हैं, तो कभी ‘एमरल्ड’, तो कभी ‘स्टार एमरल्ड’ और रात तक वो ‘सफायर’ हो जाते हैं.
रवि शर्मा के बारे में जानने से पहले उनके दावों पर एक नजर डाल लेते हैं. वायरल वीडियो में कही गई उनकी बातें कुछ इस प्रकार से है-
वायरल व्यक्ति आगे कहता है,
अपनी गाड़ियों के बारे में बताते हुए रवि शर्मा रोमांचित होते हैं. वो कहते हैं,
इसके बाद शख्स अपने मतलब की बात करता है. यानी कि इन दावों से वहां मौजूद लोगों को 'प्रेरित' करना. रवि शर्मा आगे कहते हैं,
वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें: विदेश यात्रा, SUV का लालच देकर MLM कंपनी ने कइयों को ठगा …
कौन हैं वायरल रवि शर्मा?वीडियो में शख्स ने खुद ही अपना नाम ‘रवि शर्मा’ बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी. पता चला कि ये जिस नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की चर्चा कर रहे थे, उनके पिता भी उसी कंपनी से जुड़े रहे थे. इस कंपनी के नाम से चलने वाली एक वेबसाइट पर रवि शर्मा के नाम से एक आर्टिकल छपा है.
इसके मुताबिक, वो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं और इस आर्टिकल में भी दावा किया गया है कि वो करोड़पति हैं. हालांकि, वो हो भी सकते हैं लेकिन उनको सावधानी बरतनी चाहिए जिनको इतने बड़े टर्नओवर और महंगी कारों का सपना दिखाकर इस नेटवर्क से जोड़ा जाता है.
वीडियो: मल्टिलेवल मार्केटिंग के नाम पर धोखाधड़ी की पूरी कहानी?

.webp?width=60)

