The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP Shamli Heavy Firing on Land and Sand Mining Dispute Viral Video

मैक्सिको के किस्से भूल जाएंगे, यूपी की ये फायरिंग देखकर, बंदूकें लेकर भागते लोग, आया वीडियो

Shamli Firing Video: पुलिस ने बताया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस विवाद को लेकर टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद मामला और भड़क गया. बीच सड़क 50 राउंड फायरिंग हुई. बंदूकें लेकर सड़क पर भागते लोग, ऐसी-ऐसी बंदूकें जो शायद ही देखी हों.

Advertisement
Shamli Firing Incident
घटना के वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट.
pic
रवि सुमन
12 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2025, 03:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के शामली से दो पक्षों के बीच गोलीबारी (Shamli Firing) की खबर आई है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जो डरावना है. पुलिस ने बताया है कि मंडावर गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है. पहले चुनावी रंजिश थी, फिर यमुना किनारे रेत खनन को लेकर विवाद बढ़ा. गोलीबारी की घटना तब हुई जब कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाकर टिप्पणी की.

इंडिया टुडे से जुड़े शरद मलिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया है कि 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है. शामली के ASP संतोष कुमार ने बताया है,

Image embed

ASP ने घायलों की संख्या तीन बताई है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घायलों की संख्या 4 है. दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में छर्रा लगा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी-डंडे और पत्थर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 8 साल के बच्चे से सिगरेट मंगाई, उसने इनकार किया तो सिर में गोली मार दी

Shamli में क्यों चली गोली?

ASP शामली संतोष कुमार ने आगे कहा,

Image embed

जिस पक्ष के 3 लोगों को गोली लगी है, उनके परिवार की एक महिला ‘सानो’ ने बताया,

Image embed

स्थानीय निवासी उमरा के घर के पास फायरिंग हुई थी. उमरा और उनके बेटे सद्दाम और इरफान को गोली लगी है. वहीं दूसरे पक्ष के रिहान के सिर में छर्रा लगने की खबर है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: आप के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत, पुलिस ने ये वजह बताई

Advertisement

Advertisement

()