The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP Meerut police Sub inspector assaults BSF jawan CCTV video viral

जरा सी बहस और दरोगा ने फौजी के मुंह पर मारे छह मुक्के, CCTV में सब कैद, जांच के आदेश

इंडियन आर्मी की राजपूत रेजीमेंट में सिपाही राधाचरण के मुताबिक जब उन्होंने बताया कि वो इंडियन आर्मी में हैं तो दरोगा मनोज भाटी भड़क गए. उन्होंने मुक्के से चेहरे पर वार किया. इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है. वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि पहले उनके साथ बदसलूकी की गई.

Advertisement
UP Meerut police Sub inspector assaults BSF jawan CCTV video viral
घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है. (फोटो: X)
3 मार्च 2026 (अपडेटेड: 3 मार्च 2026, 03:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दरोगा ने भारतीय सेना के जवान के साथ जमकर मारपीट की. आरोप है क‍ि यूपी पुल‍िस के दरोगा ने फौजी को 14 सेकेंड में 6 मुक्के मारे. इसकी एक बानगी CCTV में भी कैद हुई है. आरोप है कि ये मारपीट तब शुरू हुई जब फौजी ने दरोगा को बताया कि वो इंडियन आर्मी से हैं.

आजतक के मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला 1 फरवरी का है, लेकिन CCTV सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है. मथुरा ज‍िले के रहने वाले राधाचरण इंडियन आर्मी की राजपूत रेजीमेंट में सिपाही हैं. वर्तमान में उनकी तैनाती बीकानेर में है. इन दिनों होली की छुट्टियों में घर लौटे थे. उनके घर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर उनके दोस्त महेश का घर है. महेश बीएसएफ में हैं. इन दिनों मणिपुर में पोस्टेड हैं.

राधाचरण ने बताया कि 1 फरवरी की सुबह 11 बजे वो महेश के घर गए थे. तभी आझई चौकी इंचार्ज मनोज भाटी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए. आगे बताया,

“मनोज भाटी किसी पुराने मामले का हवाला देते हुए महेश को हिरासत में लेने लगे. वो लगातार गालियां दे रहे थे. इस दौरान महेश की गोद में उनका 5 महीने का बच्चा था. मैंने दखल देते हुए कहा कि बच्चे को मैं ले लेता हूं. उसके बाद आप आगे की कार्रवाई करें. मैंने पुलिस के गाली देने का भी विरोध किया. यह सुनते ही चौकी प्रभारी भड़क गए. उन्होंने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी.”

राधाचरण ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बताया कि वो इंडियन आर्मी में हैं तो दरोगा मनोज भाटी और भड़क गए. उन्होंने मुक्के से चेहरे पर वार किया. राधाचरण का आरोप है कि पुलिस ने महेश की बूढ़ी मां के साथ भी अभद्रता की. उन्होंने मनोज भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: सैनिक से मारपीट के बाद ऐसा सबक मिला, अब फौजियों को देखते ही हाथ जोड़ रहे टोलकर्मी

दरोगा ने क्या बताया?

इस मामले पर चौकी इंचार्ज मनोज भाटी का कहना है कि होली के त्योहार को ध्यान में रखकर उनकी टीम गांव में फ्लैग मार्च निकाल रही थी. वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी. महेश के भाई लक्ष्मी नारायण पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज है. उन्होंने बताया, 

"जब मैं महेश के घर पहुंचा और उनके भाई के बारे में पूछताछ की, तो महेश ने मुझसे बदसलूकी की."

महेश ने मामले की शिकायत SSP पी. श्लोक कुमार से की है. SSP ने मामले की जांच सीओ मथुरा सदर को सौंपी. मामले पर जानकारी देते हुए सीओ मथुरा सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अगर जांच में दरोगा दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: पत्नी के पार्टनर को मारा, पुलिस के सामने बीड़ी पी, कौन है ये आरोपी?

Advertisement

Advertisement

()